Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    3 hours ago

    जयपुर, फार्मेसी विभाग, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' रही। इस दिन फार्मेसी विभाग द्वारा रैली, पोस्टर प्रेजेंटेशन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कैरम, चेस, बैडमिंटन, क्रिकेट जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम सेमिनार हॉल-1 में आयोजित हुआ, जहाँ प्राचार्य डॉ. राम गर्ग द्वारा छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने सभी छात्र-छात्राओं को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का महत्व समझाया और बताया कि स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट कितने महत्वपूर्ण हैं। प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के मध्य के संबंध को विस्तार से समझाया।

    प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कोरोना काल में वैक्सीन उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को बताया।

    रजिस्ट्रार डॉ. अनूप शर्मा ने फार्मासिस्टों के लिए ज्ञान, कौशल और तकनीकी क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला।

    इस दौरान शोध अधिष्ठाता डॉ. रोहित सारस्वत ने विद्यार्थियों को भारत में जेनेरिक दवाओं के विशाल बाजार और उसके भविष्य के अवसरों के बारे में जानकारी दी।

    कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article
    5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की तेयारिया को अंतिम रूप, 26 को आएंगे खाटू वाले श्याम, पूरे करेंगे सब के काम

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment