Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को मिली सीख और आत्मविश्वास की नई दिशा

    3 hours ago

    बियानी बी.एड. कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विद्यार्थी ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तिगत और व्यावहारिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। दिनभर विद्यार्थियों को नई शिक्षा पद्धतियों, जरूरी कौशल और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के साथ हुई। इसके बाद NEP-2020 के अनुसार एक्सपेरिएंशियल लर्निंग पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को समझाया कि किताबों के साथ वास्तविक अनुभवों से सीखना भी जरूरी है।

    इसके बाद इवेंट एवं एक्टिविटी हेड राखी खंडेलवाल ने इफेक्टिव स्टडी स्किल्स और टाइम मैनेजमेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने और समय का सही उपयोग करने के तरीके बताए। वहीं, मानसी जी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल कॉन्सेप्ट्स और रोजमर्रा के जीवन में AI के उपयोग के बारे में जानकारी दी।

    ज्योति शोभना ने कम्युनिकेशन स्किल्स और पर्सनल डेवलपमेंट पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही डिजिटल टूल्स और सोशल मीडिया के सही एवं संतुलित उपयोग पर भी जोर दिया गया।

    लंच के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष सैनी ने एग्जामिनेशन एवं स्कॉलरशिप प्रोग्रामिंग से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। इसके बाद फैकल्टी इंटरेक्शन और ओपन माइक सेशन में विद्यार्थियों को सवाल पूछने, अपनी राय रखने और शिक्षकों से खुलकर बातचीत करने का अवसर मिला। अंत में डॉ. शिप्रा गुप्ता, प्राचार्य, BGBC ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    कार्यक्रम का तीसरा दिन विद्यार्थियों के लिए केवल जानकारी हासिल करने का अवसर नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समय प्रबंधन, तकनीक, संचार कौशल और आत्मविश्वास जैसे जरूरी जीवन कौशल भी सीखे। इस पूरे अनुभव ने विद्यार्थियों को कॉलेज जीवन और भविष्य की चुनौतियों के लिए एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नशा मुक्ति एवं ‘माय भारत’ विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित
    Next Article
    अग्रवाल पीजी कॉलेज में आयोजित किया हवन यज्ञ कार्यक्रम

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment