Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अग्रवाल पीजी कॉलेज में आयोजित किया हवन यज्ञ कार्यक्रम

    2 hours ago

    अग्रवाल पीजी कॉलेज, जयपुर में श्री अग्रवाल शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 20अगस्त 2026 को हवन यज्ञ कार्यक्रम के साथ नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया ।

    हवन यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता अध्यक्ष विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र जयपुर विशिष्ट अतिथि पी डी गोयल तथा श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल महासचिव नरेश सिंघल, वरिष्ठ सदस्य रमेश अग्रवाल अनुराग खेतान मनीष मित्तल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बी.एल.देवन्दा के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हवन यज्ञ जैसे आयोजन से सत्र की शुरुआत महाविद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए एक सराहनीय प्रयास है।

    श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के

    महासचिव नरेश सिंघल ने बताया कि हवन के साथ किसी मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। प्राचार्य डॉ. बी. एल. देवन्दा ने बताया कि

    यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यात्मिक हैं। अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। पंडित देवव्रत आचार्य जी के द्वारा हवन यज्ञ की संपूर्ण क्रियाएं विधिवत् रूप से संपन्न की गयी।

    कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी व्याख्यातागण, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों एवं नवांगतुक छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को मिली सीख और आत्मविश्वास की नई दिशा
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में एंटी-रैगिंग सप्ताह 2026 का सात दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment