Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में एंटी-रैगिंग सप्ताह 2026 का सात दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

    2 hours ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में एंटी-रैगिंग सप्ताह 2026 का सात दिवसीय कार्यक्रम विद्यार्थियों में रैगिंग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं रैगिंग मुक्त बनाने के उद्देश्य से उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सप्ताहभर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों एवं इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। एंटी रैगिंग सप्ताह

    के दौरान एंटी-रैगिंग जागरूकता शपथ, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, सोशल मीडिया अभियान, रैली एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया एवं छात्र छात्राओं को एंटी रैगिंग के ऑनलाइन अंडरटेकिंग हेतु प्रोत्साहित किया गया, रैगिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं कानून की विस्तृत जानकारी डॉ. मोनिका शर्मा, अधिष्ठाता, विधि विभाग द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गई। उन्होंने रैगिंग के विभिन्न स्वरूपों, इसके दुष्परिणामों तथा कानून के अंतर्गत होने वाली कार्रवाई के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रैगिंग मुक्त परिसर का संदेश देने वाले आकर्षक पोस्टर एवं प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समापन समारोह में प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन के अवसर पर प्रो प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें रैगिंग के विरुद्ध सजग रहने, सकारात्मक वातावरण बनाए रखने तथा एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की जिम्मेदारी है कि वह विश्वविद्यालय परिसर को सुरक्षित, अनुशासित एवं रैगिंग मुक्त बनाने में अपना सक्रिय योगदान दे।

    इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने विद्यार्थियों को रैगिंग के प्रति शून्य सहिष्णुता अपनाने तथा विश्वविद्यालय में सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

    प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराणा ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक परिसर संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

    कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने कहा कि एंटी-रैगिंग सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों में रैगिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी सजग किया गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से रैगिंग जैसी कुप्रथा का पूर्णतः विरोध करने तथा किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन को देने का आह्वान किया।

    एंटी रैगिंग सप्ताह का सफल आयोजन डॉ. रजनी माथुर संयोजक, अखिलेश कुमार गोयल सह-संयोजक एवं अन्य सदस्यों डॉ. प्रेम कुमार, हसन दीन खान, ज्योति चौहान, मनीषा यादव, खुशबू चौधरी, पवन, धीरज नागर एवं हिमांशु यादव द्वारा किया गया |

    अंत में डॉ. रजनी माथुर, संयोजक, एंटी-रैगिंग सप्ताह एवं डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज ने सभी अतिथियों, समिति सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अग्रवाल पीजी कॉलेज में आयोजित किया हवन यज्ञ कार्यक्रम

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment