Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नशे से दूर रहें, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें”डॉ. प्रेम सुराना रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

    7 hours ago

    जयपुर। रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीतापुरा, जयपुर एवं स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त सहयोग से “नशामुक्त भारत अभियान-2026” के तहत कॉलेज के सेमिनार हॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र के साथ विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत के प्रति संकल्प भी दिलाया गया।

    चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने कहा कि “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं में जागरूकता और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देकर नशे की प्रवृत्ति को रोका जा सकता है। हमें मिलकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का प्रयास करना चाहिए।”

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि “युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें नशे से दूर रखकर शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। जागरूक युवा ही नशामुक्त और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

    प्राचार्य डॉ. ताराचंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से दूर रहना ही स्वस्थ और सफल जीवन की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान खुशबू कुमारी ने सूचना एवं आयोजन संबंधी समन्वय में भूमिका निभाई, जबकि नेहल शर्मा ने तकनीकी एवं प्रस्तुतीकरण संबंधी सहयोग प्रदान किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में एंटी-रैगिंग सप्ताह 2026 का सात दिवसीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न
    Next Article
    Rahul Gandhi Stages Sit-In Outside Delhi Police Station, Seeks FIR Over Alleged Pellet Gun Injuries

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment