Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईश्वर मेटल्स का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया

    2 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में छात्राओं हेतु आयोजित विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत व्यावसायिक प्रशासन (बीबीए) विभाग द्वारा जयपुर के वीकेआई क्षेत्र स्थित ईश्वर मेटल्स का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण की रूपरेखा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉ. दमयंती सोढा द्वारा तैयार की गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में बीबीए की 45 छात्राओं ने भाग लिया, जिनके साथ संकाय सदस्य डॉ. प्रीति अग्रवाल एवं डॉ. टीना सिंह मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। कारखाने में भ्रमण के दौरान छात्राओं को तांबे एवं अन्य धातुओं से बनने वाले तारों के निर्माण की व्यावहारिक प्रक्रिया को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। उद्योग के विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों, आकारों और आवश्यकताओं के अनुसार तार तैयार करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया बताई गई साथ ही यह भी बताया कि सुरक्षा एवं इन्सुलेशन मानकों को पूरा करने के लिए उन पर पीवीसी की कोटिंग किस तरह चढ़ाई जाती है। यह औद्योगिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और समृद्ध अनुभव सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें पुस्तकीय ज्ञान को औद्योगिक संचालन की व्यावहारिक प्रक्रियाओं से जोड़कर समझने में सहायता मिली। भ्रमण के सफल एवं शिक्षाप्रद समापन के पश्चात सभी विद्यार्थियों तथा प्राध्यापिकाओं ने “आपणो राजस्थान” में दोपहर के भोजन का आनंद लिया और दिनभर के अनुभव साझा किए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में कैलीग्राफी कार्यशाला का आयोजन
    Next Article
    राजस्थान के पंचायत राज और निकाय चुनावों एवं SIR की वोटर लिस्टों में विरोधावास से उठा बड़ा सवाल कौनसी वोटर लिस्ट सही है ?

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment