Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इफेक्टिव एआई टूल्स फॉर टीचिंग पर हैंड्स-ऑन सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया

    1 hour ago

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की ओर से ‘इफेक्टिव एआई टूल्स फॉर टीचिंग’ विषय पर हैंड्स-ऑन सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एडुनेट फाउंडेशन एवं आईबीएम के सहयोग से आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं फैकल्टी सदस्यों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग से परिचित कराना तथा उनके तकनीकी कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम में एडुनेट फाउंडेशन के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर राकेश वर्मा, मास्टर ट्रेनर हिरन जे. मोधा, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, बी.एड. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शिप्रा गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर राहुल अग्रवाल सहित एजुकेशन डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर हिरन जे. मोधा ने प्रतिभागियों को विभिन्न एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई की सहायता से लेसन प्लान, टीचिंग-लर्निंग मटेरियल, असेसमेंट, क्विज़ एवं असाइनमेंट तैयार करने के साथ-साथ क्लासरूम टीचिंग को अधिक प्रभावी, रोचक एवं इंटरैक्टिव बनाया जा सकता है। वर्कशॉप के दौरान फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न एआई टूल्स का स्वयं प्रयोग कर उनके व्यावहारिक उपयोग को समझा। इंटरैक्टिव एवं हैंड्स-ऑन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने जाना कि एआई को शिक्षण प्रक्रिया में प्रभावी, जिम्मेदार एवं उद्देश्यपूर्ण तरीके से किस प्रकार शामिल किया जा सकता है। डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी के विजन के अनुरूप विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नई तकनीकों से जोड़ने पर जोर दिया जाता है। इसी दिशा में प्रतिभागियों को एआई के प्रभावी एवं जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। सेमिनार के माध्यम से प्रतिभागियों को शिक्षा के क्षेत्र में एआई के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी मिली तथा उन्हें शिक्षण एवं अधिगम प्रक्रिया में उपयुक्त एआई टूल्स को प्रभावी एवं जिम्मेदारी के साथ अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान के पंचायत राज और निकाय चुनावों एवं SIR की वोटर लिस्टों में विरोधावास से उठा बड़ा सवाल कौनसी वोटर लिस्ट सही है ?
    Next Article
    पंचायत चुनाव के शेड्यूल को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment