Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नशा मुक्ति एवं ‘माय भारत’ विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित

    3 hours ago

    जयपुर, कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों द्वारा ‘नशा मुक्ति एवं माय भारत’ विषय पर युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रमेश वर्मा, आईएएस, निदेशक, एनएसएस मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर नरेन्द्र गुप्ता, एस.एन.ओ., गोविन्द शरण शर्मा, जिला समन्वयक, दिनेश गुप्ता, सांख्यिकी अधिकारी तथा करिश्मा टांक, क्षेत्रीय निदेशालय युवा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने वनमहोत्सव को प्रोत्साहित करते हुए स्वयंसेविकाओं को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति एवं ‘माय भारत’ विषय पर उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि माय भारत तभी सशक्त एवं विकसित बनेगा, जब देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित एवं नशामुक्त होगा। उन्होंने छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नरेन्द्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त युवा भारत अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति देश और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ही स्वस्थ लोकतंत्र और सशक्त समाज का निर्माण संभव है तथा प्रधानमंत्री के नशामुक्त भारत के स्वप्न को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश वर्मा, आईएएस ने कहा कि प्रधानमंत्री की नशामुक्ति मुहिम से हम सभी को जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से नशा छोड़ चुके लोगों की प्रेरणादायक कहानियां साझा कर अन्य लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ना केवल एक कार्यक्रम का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत भी हो सकती है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयंसेविकाओं एवं कार्यक्रम अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की निर्देशिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के क्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वनमहोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। छात्राओं को पौधे वितरित करते हुए उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

    कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. हर्षा शर्मा एवं चारुल शर्मा की सक्रिय भूमिका रही।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    "BizCatalyst'26-A National level बिज़नेस आइडिया प्रतियोगिता” का सफल आयोजन, विद्यार्थियों में दिखाई प्रतिभा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment