Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कल से जयपुर में होगा भव्य इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

    53 minutes ago

    सांसद श्रीमती मंजू शर्मा रहेंगी मुख्य अतिथि

    जयपुर :- गुलाबी नगरी जयपुर कल से उद्यमिता, नवाचार और व्यापारिक नेतृत्व का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है, जहां प्रतिष्ठित इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 का भव्य शुभारंभ होटल रॉयल ऑर्किड में होगा। इस तीन दिवसीय मेगा आयोजन का आयोजन इंडियन काउंसिल फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन (ICEI) द्वारा किया जा रहा है।

    इस समिट में देशभर से उद्यमी, स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, बिजनेस कंसल्टेंट्स, कॉर्पोरेट लीडर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायिक नेटवर्किंग, ज्ञान-विनिमय तथा व्यापारिक सहयोग के नए अवसर प्रदान करना है।

    कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं आयोजकों अभिषेक जैन, पुनीत सेठी तथा फेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार के स्वागत संबोधन से होगी।

    समिट के प्रथम दिवस पर कई प्रभावशाली बिजनेस सेशंस आयोजित किए जाएंगे। बिजनेस स्ट्रेटेजिस्ट सुनील चोपड़ा तीन दिवसीय समिट की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे तथा “SPRINTATHON: From Business to Brand” विषय पर विशेष सत्र लेंगे, जिसमें व्यवसाय को ब्रांड में बदलने की रणनीतियों पर चर्चा होगी।

    प्रसिद्ध वित्तीय विशेषज्ञ संजय कथूरिया “वर्किंग कैपिटल ऑप्टिमाइजेशन” विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मेंटर बसेस गाला “Rise to IPO with AI” विषय पर सत्र लेंगे, जिसमें बताया जाएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार व्यवसायों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक है।

    डॉ. आनंद पोद्दार ने कहा कि “इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उद्यमिता, नवाचार और वैश्विक व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने का एक सशक्त मंच है। हमारा उद्देश्य स्टार्टअप्स, MSMEs एवं उद्योग जगत को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां वे ज्ञान, निवेश और नेटवर्किंग के माध्यम से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें। जयपुर तेजी से एक उभरते हुए स्टार्टअप एवं बिजनेस हब के रूप में विकसित हो रहा है और यह समिट उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।”

    मार्केटिंग विशेषज्ञ ईशान गोयल स्टार्टअप्स एवं MSMEs के लिए कम लागत में प्रभावी मार्केटिंग एवं बिजनेस ग्रोथ रणनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इस समिट में स्टार्टअप्स, उद्योगपतियों, निवेशकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है। ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ-साथ निवेशक नेटवर्किंग, रणनीतिक साझेदारी एवं बिजनेस एक्सीलेंस को सम्मानित करने हेतु अवॉर्ड सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।

    आयोजकों के अनुसार यह समिट उद्यमिता, नवाचार एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है तथा इससे जयपुर को एक उभरते हुए बिजनेस एवं स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान मिलेगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा मंत्री के तानाशाहपूर्ण रवैये के खिलाफ लामबंद हुए राज्य के सभी शिक्षक संगठन
    Next Article
    29 मई को बालोतरा दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment