Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा मंत्री के तानाशाहपूर्ण रवैये के खिलाफ लामबंद हुए राज्य के सभी शिक्षक संगठन

    4 hours ago

    14 जून को होने वाली आगामी बैठक में आंदोलन की रणनीति होगी तय

    जयपुर : / शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के तानाशाहीपूर्ण रवैये को लेकर राजस्थान के सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक शिक्षक भवन, लाल कोठी स्कीम, जयपुर में अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर रामगंजमंडी में शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से निकाली गई शिक्षक रैली को लेकर शिक्षा मंत्री द्वारा अपने कार्यकर्ता के मार्फ़त पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट की कड़ी निन्दा करते हुए निन्दा प्रस्ताव पारित किया व एफआईआर वापस लेने की मांग की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री की तानाशाही व नकारात्मक रवैये से राज्य में शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों का बहुत नुकसान हो रहा है।इसको लेकर आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने के लिए सभी शिक्षक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की 14 जून को जयपुर में पुनः बैठक रखी गई है। बैठक में शिक्षक संघ अरस्तु के रामकृष्ण अग्रवाल, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अंजनी कुमार शर्मा, राजस्थान अध्यापक संघ टीजीटी के राधा मोहन मीणा, राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के डॉ पंकज ओसवाल, शिक्षक पदोन्नति संघर्ष समिति के रूप सिंह मीणा, प्रबोधक संघ के कैलाश दादरवाल, राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के गिरिराज शर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के सियाराम शर्मा,वीरेन्द्र शर्मा एवं हेमंत कुमार जांगिड़ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संस्कृत शिक्षा विभागीय समिति संघ,पंचायती राज शिक्षक संघ, विशेष शिक्षा शिक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर),शिक्षक संघ रेस्टा आदि ने बैठक में पारित प्रस्तावों पर फोन पर अपनी सहमति प्रदान की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Delhi Faces Intense Heatwave Conditions as Temperature Crosses 45°C in Several Areas
    Next Article
    कल से जयपुर में होगा भव्य इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment