Language Settings

भागवत बोले- युवाओं को झूठ पसंद नहीं, सच के साथ खड़ी हो रही नई पीढ़ी

2 hours ago

6

0

बाहरी दुश्मनों से ज्यादा देश के भीतर मौजूद चुनौतियों से सतर्क रहने की जरूरत, नफरत करने वाले पड़ोसियों की मदद करना भी भारत की सोच का हिस्सा

छत्रपति संभाजीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी अब गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रही है। आज के युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे ऐसे लोगों के साथ खड़े होने को तैयार हैं, जो ईमानदारी से अपनी बात रखते हैं और सच का साथ देते हैं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार को पांचवें पद्मा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि देश के युवाओं में भारत को महान बनाने की इच्छा और क्षमता दोनों मौजूद हैं। नई पीढ़ी देश को आगे बढ़ते देखना चाहती है। ऐसे में युवाओं की सकारात्मक सोच को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। भागवत ने देश की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि भारत को बाहरी दुश्मनों के मुकाबले आंतरिक चुनौतियों से अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। देश की एकता, मजबूती और सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत की मूल सोच दूसरे देशों से अलग है। भारत केवल अपनी तरक्की नहीं चाहता, बल्कि पूरी दुनिया की भलाई की भावना रखता है। यहां तक कि जो पड़ोसी देश भारत से नफरत करते हैं, उनकी सहायता करने में भी भारत पीछे नहीं हटना चाहता। भागवत के मुताबिक, भारत मानता है कि शक्ति का इस्तेमाल कमजोर लोगों की रक्षा और दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए होना चाहिए। यदि भारत अपनी इस सोच के साथ आगे बढ़ता है तो दुनिया के ताकतवर देशों के सामने भी नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि भारत का उद्देश्य दूसरों का शोषण करना नहीं, बल्कि सबकी मदद करना है। उन्होंने अच्छे कार्यों से सीखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति ने अपने निजी हित के लिए भी कोई अच्छा काम किया है तो उससे सीखने में कोई बुराई नहीं है। अच्छे प्रयासों की सराहना होनी चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने का सबसे अधिक लाभ भी नई पीढ़ी को ही मिलेगा। चौहान ने वैश्विक सुरक्षा परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया में शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। विकसित देश भारत को एक सफल और प्रभावशाली राष्ट्र बनते देखना नहीं चाहेंगे। ऐसे में भारत की विकास यात्रा में बाहरी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

 

--------------------------

Click here to Read More
Previous Article
पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बढ़त पर गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- हार के बाद भी नहीं गया नेताओं का अहंकार
Next Article
राहुल गांधी की संपत्ति की जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment