Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कंपनी सचिव परीक्षाओं के दिसंबर 2025, के परिणाम घोषित

    1 month ago

    दिसंबर 2025 में आयोजित कंपनी सचिवों की परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) के परिणाम आज, यानी 25 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में घोषित किये गए और संस्थान के देश के सभी कार्यालयों में भी जारी कर दिए गए । ICSI ने संस्थान की वेबसाइट - www.icsi.edu पर विषय-वार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है ।

     

     

     

    प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा के ग्रुप 1 में 26.73 प्रतिशत अभ्यर्थी, और ग्रुप 2 में 26.67 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।

     

     

     

    मुंबई परीक्षा केंद्र से किंजल अजमेरा, प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम), ने परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है।

     

     

     

    एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) परीक्षा में, 18.03 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप 1 में और 22.26 प्रतिशत अभ्यर्थी ग्रुप 2 में उत्तीर्ण हुए हैं ।

     

     

     

    अहमदाबाद परीक्षा केंद्र से अनीशा दर्शन केसवानी, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) ने परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है।

     

     

     

    राजस्थान में प्रोफेशनल प्रोग्राम ( 2022 सिलेबस) परीक्षा में 26.42 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-l में उत्तीर्ण हुए मॉड्यूल - II में 27.98 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं । इसी प्रकार एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ( 2022 सिलेबस) परीक्षा में मॉड्यूल-l में 18.17 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए और मॉड्यूल - II में 24.10 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।

     

     

     

    प्रोफेशनल प्रोग्राम ( 2022 सिलेबस) परीक्षा में अजमेर शहर से 33.33 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-l में उत्तीर्ण हुए मॉड्यूल - II में 33.33 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।

     

     

     

    इसी प्रकार एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम ( 2022 सिलेबस) परीक्षा में अजमेर शहर से 21.43 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-l में उत्तीर्ण हुए मॉड्यूल - II में 30.00 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।

     

     

     

     

     

    कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 पाठ्यक्रम) की अगली परीक्षाएँ, सोमवार, 1 जून, 2026, से, रविवार, 7 जून, 2026, तक, सुबह के सत्र में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए आवश्यक परीक्षा शुल्क के साथ नामांकन आवेदन ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 26 फरवरी, 2026 से शुरू होगी।

     

     

     

    पुनर्गठित कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) सोमवार, 01 जून, 2026 से गुरुवार, 04 जून, 2026 तक दोपहर के सत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक परीक्षा शुल्क के साथ नामांकन आवेदन ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 01 मार्च, 2026 से शुरू होगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    उच्च शिक्षा में अस्थाई भर्ती के (शिक्षा वीर) विरोध में शहीद स्मारक पर आज हजारों पीएचडी डिग्री धारी युवाओं ने किया धरना प्रदर्शन
    Next Article
    Supreme Court Orders Blanket Ban on NCERT Class 8 Textbook Chapter Referring to Corruption in Judiciary

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment