Language Settings

कश्मीर घाटी में अब एक भी भारत में जन्मा आतंकवादी नहीं हैं: शाह

14 minutes ago

1

0

1971 में जब यह क्षेत्र नॉर्थ ईस्ट फ्ऱंटियर एजेंसी (नेफा) के नाम से जाना जाता था, तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एल.बी. सेवा के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश पुलिस की शुरुआत हुई। उन्होंने एल.बी. सेवा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1974 में मिजोरम में हथियारबंद आतंकवादियों से लड़ते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए। शाह ने कहा कि आज सेवा जी जहां भी होंगे, उन्हें यह देखकर बहुत संतुष्टि होगी कि उनके द्वारा बोया गया बीज आज अरुणाचल पुलिस के रूप में एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है और 16 हजार से अधिक के संख्याबल के साथ यह पुलिस बल राष्ट्रपति निशान प्राप्त से सम्मानित हो चुका है।

 अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश सहित पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की नई शुरुआत हुई है। जब विपक्षी पार्टी के नेता हमसे संसद में सवाल करते हैं कि मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर के लिए क्या किया, तब बहुत हँसी आती है। जब भी देश के विकास का इतिहास लिखा जाएगा, तब 2014 के बाद के कालखंड को पूर्वोत्तर के विकास के लिए स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज किया जाएगा। मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में जगह-जगह एयरपोर्ट और रेलवे की सुविधा उपलब्ध करवाकर न केवल नॉर्थ ईस्ट से नई दिल्ली की भौगोलिक दूरी, बल्कि दिल की दूरी को भी कम करने की कोशिश की है। शाह ने कहा कि 2004 से 2014 के दस वर्षों में विपक्षी पार्टी की सरकार ने पूर्वोत्तर पर 33,530 करोड़ रुपए का खर्च किया था, जबकि 2014 से 2026 तक मोदी सरकार ने 1,49,646 करोड़ रुपए के विकास कार्य पूर्वोत्तर में किए, जो चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी है।  

-किसी को न्याय मिलने में देरी नहीं होगी

शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार नई न्याय संहिताएं लेकर आई है। अंग्रेजों के बनाए पुराने कानूनों को निरस्त करके, भारतीयों द्वारा चुनी हुई भारतीय संसद में भारत की ये नई न्याय संहिताएं पारित की गई हैं, जो भारत में शांति और न्याय के सूर्य का उद्गम है। इन नई न्याय संहिताओं में हमने तकनीक को भरपूर कानूनी समर्थन दिया है। हमने अपने नागरिक को केंद्र बिंदु बनाकर और उसकी सुरक्षा की चिंता करते हुए इन न्याय संहिताओं की रचना की है। इन न्याय संहिताओं के तहत 2027 के बाद जो भी एफआईआर दर्ज होगी, सुप्रीम कोर्ट तक उसका फैसला तीन साल के अंदर आ जाएगा और किसी को न्याय मिलने में देरी नहीं होगी।

Click here to Read More
Previous Article
राष्ट्रपति भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी
Next Article
पहले हिंसा और अब जहरीली शराब मौते: राहुल -मणिपुर में 13 मौतों पर गांधी का सरकार पर हमला

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment