Language Settings

पावर स्टेशन में भीषण आग, चार लोगों की मौत और 35 घायल

12 minutes ago

1

0

नई दिल्ली। इराक में बिजली व्यवस्था से जुड़ी बड़ी दुर्घटना सामने आई है। दक्षिणी इराक के बसरा में स्थित हरथा पावर स्टेशन में शनिवार भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंच गईं। कई लोग झुलस गए और जहरीला धुआं सांस के जरिए उनके शरीर में चला गया। हादसे के बाद पावर स्टेशन का कामकाज रोकना पड़ा है।  

बसरा के उत्तर में स्थित हरथा पावर स्टेशन में स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे आग लगी। दमकलकर्मियों और नागरिक सुरक्षा दलों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 35 लोग घायल हैं। आग की लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने से वहां रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए।

Click here to Read More
Previous Article
होर्मुज में खतरा बरकरार, टैंकर पर अज्ञात चीज से हमला
Next Article
कनाडा में दो भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या

Related विदेश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment