Language Settings

2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका: पीएम

9 minutes ago

1

0

आईआईटी खडग़पुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संदेश

खडग़पुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खडग़पुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए देश के युवाओं, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और संस्थान के पूर्व छात्रों से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।आने वाले दो दशक भारत के विकास के लिहाज से बेहद निर्णायक होंगे। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में आज के युवाओं की भूमिका सबसे अहम होगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को 'नेशन फस्र्टÓ का मंत्र देते हुए कहा कि उन्हें देश की चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए आगे आना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी खडग़पुर के 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को देश की विकास यात्रा से जोड़ते हुए कहा कि इस संस्थान ने हर दौर में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बैलगाड़ी से बुलेट ट्रेन और डाक पत्रों से सोशल मीडिया तक भारत ने लंबा सफर तय किया है।उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को प्लेटिनम जुबली की बधाई दी।

-स्वतंत्रता सेनानियों के डिटेंशन कैंप से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तक

प्रधानमंत्री ने आईआईटी खडग़पुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान उस स्थान पर स्थापित है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था। दशकों पहले इसी भूमि पर स्वतंत्रता सेनानी भारत को आजाद और मजबूत बनाने के सपने देखते थे। आज इसी धरती पर युवा अपने इनोवेशन और नए विचारों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं।

-'अपनी सोच की सीमाएं तोडि़ए, चुनौतियों को चुनौती दीजिएÓ

प्रधानमंत्री ने युवाओं को सीमित सोच से बाहर निकलने की सलाह देते हुए कहा कि किसी देश और व्यक्ति की वास्तविक क्षमता इस बात से तय होती है कि वह कितनी चुनौतियों का सामना करने का साहस रखता है। कई लोग अपनी सोच, सपनों और प्रतिभा की सीमाएं खुद तय कर लेते हैं। इसी को 'लिमिटिंग बिलीफ्सÓ कहा जाता है।

-12 साल में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

प्रधानमंत्री ने गरीबी उन्मूलन का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गरीबी को स्थायी समस्या मान लिया गया था। दशकों तक गरीबी हटाने के नारे दिए गए, लेकिन व्यवस्था में बदलाव के लिए जरूरी प्रयास नहीं हुए।

उनकी सरकार ने गरीबों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें सशक्त करने को प्राथमिकता दी। शौचालय, आवास और बुनियादी सुविधाओं को गरीबों की जरूरत से जोड़कर देखा गया। प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में पिछले 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

Click here to Read More
Previous Article
विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा बिहार: मोदी
Next Article
मां को अंतिम विदाई देते वक्त भावुक हुए सीएम योगी, छलक पड़े आंसू; छोटे बेटों ने दी मुखाग्नि

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment