Language Settings

विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा बिहार: मोदी

11 minutes ago

1

0

हजार करोड़ रुपये की स्टील परियोजना पर काम शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक साल में 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज शुरू हुए हैं और बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

-गरीब कल्याण की योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी

प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। गरीबों को मुफ्त राशन, पक्के मकान, मुफ्त इलाज, शौचालय, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन को आसान बनाया गया है।

गरीबी के खिलाफ लड़ाई में बिहार का भी बड़ा योगदान रहा है। राज्य में 43 लाख परिवारों को पक्के मकान मिले हैं और अगस्त में ही 11 लाख अतिरिक्त घरों को मंजूरी दी गई है।

बिहार के करीब 75 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हजारों करोड़ रुपये भेजे गए हैं।  

'न रुकना है, न थकना है, आत्मनिर्भर बिहार बनाना हैÓ

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के समापन में कहा कि बिहार ने लंबा सफर तय किया है और अब विकास की इस गति को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने एनडीए के सभी घटक दलों और कार्यकर्ताओं से मिलकर समर्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लिए लगातार काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा को और आगे ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।  

-------------

Click here to Read More
Previous Article
आज सोने की कीमतें गिर गई है: मोदी
Next Article
2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका: पीएम

Related देश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment