Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मैं सबको तो नहीं देख पाऊंगा लेकिन जो चक्कर में आ गया उसको छोडूंगा नहीं - मदन दिलावर

    1 month ago

    बीज बैंक की एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला मे बोले पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर,भ्रस्टाचार बर्दास्त नहीं

    जयपुर! जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में आज बुधवार को आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय वनस्पतिक बीज बैंक कार्यशाला में उपस्थित प्रदेश के विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को नसीहत दी के भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! भ्रष्टाचार पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है! मंत्री दिलावर ने कहा कि सड़क को तलब नहीं बताएं... अब यह नहीं चलेगा! काम तो करना ही पड़ेगा! 

     

     मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मैं सब पर तो निगाह नहीं रख सकता, परंतु जो चक्कर में आ गया उसे छोडूंगा नहीं! पैसा खुर्द बुर्ध करने वालों से एक-एक पाई की वसूली करूंगा! उन्होंने कहा कि आप मेरे दुश्मन नहीं है! अच्छा काम करोगे तो पुरस्कृत करूंगा गलती की तो दंड भी भुगतना ही पड़ेगा!

     

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2024- 25 की बजट घोषणा में इस बात की चिंता की कि हमारी गौ माता एवं पशु पक्षियों के जीवन यापन के लिए गोचर, औरण भूमियों में घास, चारा उगाया जाए तथा वृक्षारोपण कर विकसित किया जाए!इसके लिए जरूरी है घास/ देशी /देशी वृक्षों के बीच संग्रहित और संरक्षित हो! गांव में चारा / घास एवं देसी वृक्षों के बीच संग्रहण/ संरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं थी, इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2024- 25 की बजट घोषणा की अनुपालना में प्रदेश के 30 जिलों में कुल 150 बीज बैंक स्थापित किए हैं! गत वर्ष 22 अप्रैल 2025 को इन वनस्पति बीज बैंकों का उद्घाटन किया गया था!

     मंत्री ने कहा कि कुछ बीज बैंक अच्छा काम कर रहे हैं,लेकिन बहुत सारे बीज बैंक घास,चारे,देशी बीजों का संग्रहण नहीं कर रहे! 

     दिलावर ने कहा कि हमें इस बात की चिंता है कि राजस्थान के चारागाह का विकास में घास, चारे के बीज की कमी नहीं आये! अब यह आप सब की जिम्मेदारी है कि स्थानीय प्रजाति के वनस्पति बीजों को संग्रहण कराये,संरक्षित करें, भंडारण करें तथा जहां आवश्यकता हो वहां उपलब्ध करवाये! इसे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा तथा चारागाह विकास के कार्यों को गति भी मिलेगी एवं आमदनी भी बढ़ेगी! हमारे वनस्पति बीज बैंक विलुप्त होती प्रजाति के बीजों के संग्रहण का एक उदाहरण बनना चाहिए!

     कार्यशाला को जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण निदेशक मोहम्मद जुनेद मैं भी संबोधित किया! अतिरिक्त निदेशक मनोज कुमार ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुति की! 

    कार्यशाला में प्रदेश के समस्त विकास अधिकारी एवं जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण निदेशालय के अधिकारी उपस्थित थे!

     

     *गौ माता के लिए बनेंगे आश्रय स्थल*

     बीज बैंक कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान सरकार निराश्रित गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयत्नशील है! इस दिशा में राज्य सरकार ने प्रस्तुत बजट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चारागाह विकास आधारित गौ माता आश्रम स्थल स्थापना करने की घोषणा की है! 

     राज्य की 457 पंचायत समितियों की एक-एक ग्राम पंचायत में लगभग 20-20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण निदेशालय तथा पंचायत राज विभाग के माध्यम से चारागाह विकास एवं गौ माता आश्रम स्थल की स्थापना की जाएगी! 

     गौ माता आश्रय स्थल के अंतर्गत वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, पानी के लिए पक्की खेलों का निर्माण,सघन वृक्षारोपण एवं चारागाह विकास कार्य,गौ माता आश्रम स्थल चारा भंडारण एवं कंपोस्ट खाद का उत्पादन आदि कार्य कराए जाएंगे! प्रत्येक आश्रय स्थल की अनुमानित लागत लगभग 85 लाख होंगी! कुल 457 आश्रय स्थलों के लिए 388 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया गया है! 

     

      दिलावर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चारागाह विकास आधारित गौ माता आश्रय स्थल योजना गौ संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी! गौशालाओ में जहां गोवंश को बंद कर रखा जाता है,वहीं इन आश्रय स्थलों में गौ वश स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकेगा तथा उन्हें चार-पानी और सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी! जिससे पशुओं के सड़कों पर घूमने व खेतों में नुकसान करने की समस्याओं से भी निजात मिलेगी! साथ ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होने से भूजल स्तर भी बढ़ेगा! तथा किसानों को देसी खाद भी उपलब्ध हो सकेगी!

    Click here to Read More
    Previous Article
    युवाओं का भविष्य संकट में, मेंटल हेल्थ और जनसुरक्षा पर सरकारें गंभीर हों – संयुक्त अभिभावक संघ
    Next Article
    लोकसंस्‍कृति और जनसंचार पर विमर्श के लिए जुटेंगे देशभर के विद्वान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment