Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसंस्‍कृति और जनसंचार पर विमर्श के लिए जुटेंगे देशभर के विद्वान

    1 month ago

    हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्‍वविद्यालय में दो दिवसीय सेमिनार 16 और 17 मार्च को

    जयपुर. हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) की ओर से “लोकसंस्कृति और जनसंचार” विषय पर द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 16 और 17 मार्च को किया जा रहा है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य लोकसंस्कृति और आधुनिक जनसंचार माध्यमों के अंतर्संबंधों पर अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में देश के विभिन्‍न भागों से विद्वान शामिल होंगे।  

    एचजेयू के कुलगुरु प्रो. नन्‍द किशोर पाण्‍डेय ने संगोष्‍ठी का पोस्‍टर जारी करते हुए कहा कि लोकसंस्‍कृति और जनसंचार माध्‍यमों के अर्न्‍तसंबधों पर होने वाले विविध व्‍याख्‍यानों और शोध के आधार पर समाज और राष्‍ट्र को नई दिशा देने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन लोक परंपराओं के संरक्षण और समकालीन संदर्भों में उनके सशक्त प्रस्तुतीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। संगोष्‍ठी के संयोजक डॉ. मनोज लोढा ने बताया कि दहमीकलां स्थित विश्‍वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के विद्वान, शोधार्थी, मीडिया विशेषज्ञ एवं लोकसंस्कृति के अध्येता भाग लेंगे। संगोष्ठी के प्रमुख विषयों में भारतीय लोकगीत और जनसंचार माध्यम, लोकनृत्य और दृश्य माध्यम, लोकसंस्कारों का मीडिया प्रतिनिधित्व, लोकदेवता और डिजिटल मंच, डिजिटल मीडिया एवं लोकसंस्कृति का अंतर्संबंध तथा लोक अध्ययन पर जनसंचार शोध शामिल हैं।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मैं सबको तो नहीं देख पाऊंगा लेकिन जो चक्कर में आ गया उसको छोडूंगा नहीं - मदन दिलावर
    Next Article
    इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में ‘मीडिया लिटरेसी बियॉन्ड फेक न्यूज़’ पुस्तक का लोकार्पण, डिजिटल युग में मीडिया साक्षरता की आवश्यकता पर जोर’’

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment