Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारियों अपने ज़िले की आवश्यकता के अनुसार विशेष नवाचार करने के साथ ही गृह संपर्क की गुणवत्ता भी सुधारने हेतु कार्य करें :- शासन सचिव, महिला एवं बाल विकास

    2 hours ago

    जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग शासन सचिव श्रीमती पूनम द्वारा सोमवार को अजमेर ज़िले का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र बांदरसिंदरी का निरीक्षण किया गया।

     

    शासन सचिव ने केन्द्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उपस्थित कार्मिकों को लाभार्थियों का पंजीकरण बढ़ाने एवं बच्चों की सही ग्रोथ मॉनिटरिंग करने , बच्चों को नियमित गुणवत्तापूर्ण शाला पूर्व शिक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश प्रदान किए ।

     

    शासन सचिव द्वारा इसके पश्चात जिला परिषद सभागार में अजमेर संभाग के समस्त अधिकारीउपनिदेशकों ,बाल विकास परियोजना अधिकारी ,महिला पर्यवेक्षक और महिला अधिकारिता के उपनिदेशक आदि की समीक्षा बैठक ली गई। 

    बैठक में उन्होने आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों का सर्वे कर अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों तक आँगनबाड़ी केंद्र की सेवाएँ पहुँचाने के निर्देश दिए । इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की सही वृद्धि निगरानी करने , आंगनबाड़ी केंद्रों को यथासंभव विद्यालयों से कोलोकेट करने , लाभार्थियों को FRS से ही पूरक पोषाहार का वितरण किए जाने ,केन्द्र पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं -पेयजल ,शौचालय ,बिजली आदि की सही सूचना पोषण ट्रैक्टर पर दर्ज करने ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करने एवं वेरिफ़िकेशन करने के निर्देश प्रदान किए। 

    इसके साथ ही सभी अधिकारियों को अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार निरीक्षण करने ,निरीक्षण के दौरान ज़्यादा से ज़्यादा कम्यूनिटी से संपर्क करने और विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए आईसीडीएस तथा महिला अधिकारिता द्वारा परस्पर योजनाओं की जानकारी का आदान प्रदान कर अधिक से अधिक समुदाय तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के निर्देश प्रदान किए साथ ही योजनाओं एंव बजट घोषणाओं को समयबद्ध तरीक़े से क्रियान्वित करने के भी निर्देश प्रदान किए।

    शासन सचिव श्रीमती पूनम ने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी अपने ज़िले की आवश्यकता के अनुसार विशेष नवाचार का कार्य करने के साथ ही गृह संपर्क की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी काम करें।

    समीक्षा बैठक में आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत एवं महिला अधिकारिता के अतिरिक्त निदेशक श्रीमती नीतू राजेश्वर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे

    बैठक के पश्चात शासन सचिव द्वारा महिला अधिकारिता विभाग के राजकीय बालिका छात्रावास के भवन में संचालित सखी - वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया एवं केंद्र की SOP की पालना सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    70 प्रतिशत दिव्यांग सावन ने जेईई-मेन में हासिल किया 99 पर्सेंटाइल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment