Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा 'Women-Led Cyclothon 2026'

    2 hours ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर दिनांक 3 जून 2026 (बुधवार) को 'Women-Led Cyclothon 2026' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5.30 बजे कानोड़िया पीजी महाविद्यालय, जयपुर से होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। “साइकिल चलाएँ, स्वास्थ्य अपनाएँ, पर्यावरण बचाएँ और महिलाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाएँ”, इस संदेश के साथ साइक्लोथॉन में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इसका संयोजन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर द्वारा किया जा रहा है। वहीं कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर एवं एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय बालिका महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर शैक्षणिक सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। कार्यक्रम के प्रायोजक अमूल, रिनोवा ऑन्कोलॉजी है। कार्यक्रम के दौरान जयपुर साइकिल की ओर से लकी ड्रा निकाला जायेगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार स्वरूप कल्ट ब्रांड की स्पोर्टस साइकिल दी जायेगी तथा द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार में डिस्काउंट वाउचर व साइकिल एक्सेसरीज दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों को 36 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन भी दिये जाएंगे साथ ही प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल, रिफ्रेशमेंट, कॉटन बैग, सीड बॉल्स एवं ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Thunderstorms and Rain Likely Across India This Week, Delhi Remains Under Yellow Alert
    Next Article
    राजस्थान मंत्र प्रतिष्ठान में 'मंत्रविज्ञान एवं यंत्र संरचना' पर राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment