Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराजा महाविद्यालय एवं महारानी महाविद्यालय की जमीन को जयपुर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम को सुपुर्द करने के खिलाफ विरोध

    1 month ago

    विश्वविद्यालय महाराजा महाविद्यालय एवं महारानी महाविद्यालय की जमीन को जयपुर विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम को सुपुर्द करने के खिलाफ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रोफेसर हरिशंकर शर्मा के नेतृत्व में प्रातः 11:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक धरना दिया गया। अच्छी संख्या में से सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक धरना में शामिल हुए। कुछ देर के लिए वर्तमान कुलगुरु प्रोफेसर अल्पना कटेजा भी धरना स्थल पर आई। यहां तक कि राजस्थान विश्वविद्यालय के 11/11/1998 से लेकर 5/11/1999 तक कुलपति पद पर रही प्रोफेसर कांता आहूजा भी धरने में शामिल हुई। सेवानिवृत हुए प्रोफेसर हरिशंकर शर्मा, प्रोफेसर बीएम शर्मा, प्रोफेसर एन के लोहिया विश्वविद्यालय के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मण सेन अध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन प्रोफेसर राजीव गुप्ता, प्रोफेसर ओम महला, मोहम्मद मुस्तफा उपाध्यक्ष सेवानिवृत कर्मचारी एसोसिएशन, शिक्षक संघ रुटा के अध्यक्ष डॉ नवीन शर्मा पूर्व अध्यक्ष संजय, प्रोफेसर सोमदेव, एच, एल, तोलानी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि जब तक से महारानी महाविद्यालय एवं महाराजा महाविद्यालय की जमीन वापस नहीं होगी तबतक आंदोलन होता रहेगा। शीघ्र ही मीटिंग बुलाकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Modi, Yogi, Mamata & Akhilesh : देश की राजनीति में कुछ बड़ा होने जा रहा है ! | Yugcharan
    Next Article
    12 वें लोक उत्सव का शुभारंभ उत्साह और आत्मीयता के साथ हुआ

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment