Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मानवता की मिसाल बने 'रक्तवीर' मोहित इन्सां

    59 minutes ago

     -लीवर ट्रांसप्लांट के मरीज के लिए दान की प्लेटलेट्स

    जयपुर। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए जयपुर में मानवता भलाई की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। समाज सेवा के इसी जज्बे को दोहराते हुए मानसरोवर (जयपुर ब्लॉक) के एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार मोहित इन्सां ने मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाया।

    श्रीगंगानगर जिले के जैतसर के रहने वाले मरीज इंद्र प्रकाश शर्मा वर्तमान में जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका लीवर ट्रांसप्लांट होना है। इलाज के दौरान उन्हें अतिशीघ्र प्लेटलेट्स की सख्त जरूरत थी। जैसे ही इस बात की जानकारी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार मोहित इन्सां को मिली, उन्होंने अपने ऑफिस से छुट्टी ली और तुरंत अस्पताल पहुँच गए। मोहित ने अस्पताल पहुँचकर इंद्र प्रकाश शर्मा के सफल लीवर ट्रांसप्लांट के लिए अपनी अनमोल प्लेटलेट्स दान कीं। उनके इस त्वरित और निस्वार्थ प्रयास से न केवल मरीज के परिजनों को एक बहुत बड़ा संबल मिला, बल्कि समय पर इलाज की प्रक्रिया भी आगे बढ़ सकी। अस्पताल प्रशासन और मरीज के परिजनों ने मोहित के इस सेवा भाव की दिल से सराहना की और पूज्य गुरु जी व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    TCS Dividend 2026: शेयरधारकों को ₹12 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश, 14 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट; 30 अक्टूबर को होगा भुगतान
    Next Article
    नई दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन में शामिल हुईं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, महिला एवं बाल सशक्तिकरण के प्रयासों को किया प्रस्तुत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment