Language Settings

पिता ने की नरेगा में मजदूूरी और अनाज मंडी में पल्लेदारी, अब बेटा सोनू बनेगा डाॅक्टर और मोनू इंजीनियर

1 hour ago

4

0

बिहार के गयाजी के सोनू-मोनू ने एलन कोटा में कोचिंग कर लिखी सफलता की कहानी

सोनू का एम्स-सीएपीएफ दिल्ली और मोनू का बिट्स मेसरा केमिकल में एडमिशन 

देश की कोचिंग केपिटल कोटा ने एक बार फिर सामाजिक बदलाव उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोटा में पढ़कर बिहार के गयाजी जिले के दो सगे भाइयों ने सफलता प्राप्त की है। विपरीत परिस्थितियों और अभावों के बावजूद कोचिंग सिटी कोटा के सहयोग से इस परिवार का भविष्य बदलेगा। परिवार का सोनू डाॅक्टर बनेगा और मोनू इंजीनियर। 
गयाजी में अनाज मंडी में पल्लेदारी के साथ कमीशन पर अनाज बिकवाने वाले मनोज कुमार व गृहिणी रेशमी देवी के बेटे सोनू राज ने नीट-2026 में 636 अंक प्राप्त कर क्रेक करके एम्स सेंट्रल आम्र्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज में एडमिशन लिया है, वहीं दूसरे बेटे मोनू राज ने जेईई-मेन में 93 पर्सेन्टाइल स्कोर कर गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट बिट्स मेसरा में केमिकल ब्रांच में एडमिशन लिया है। दोनों भाइयों ने दो साल कोटा में एक साथ रहकर एलन से तैयारी कर कामयाबी हासिल की। इस दौरान कई चुनौतियों का सामना भी मिलकर किया। 
सफलता के बाद परिवार का माहौल बदला हुआ है। पिता मनोज कुमार का कहना है कि हमारी मेहनत और त्याग का अच्छा फल मिला है। कोटा कोचिंग में सपने सच होते हैं, ये फिर से साबित हो गया। मैं सभी शिक्षकों और कोटा शहरवासियों के प्रति कृतज्ञ हूं। 
मेडिकल काॅलेज में एडमिशन के बाद सोनू राज ने कहा कि हमने मेहनत की और माता-पिता का सपना सच करने के लिए दिन-रात जुटे रहे। दोनों भाइयों की सफलता पर खुशी है। माता-पिता ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है, अब हमारी बारी है, हम परिवार और समाज के लिए कुछ करें। कोटा में पढ़ाई का माहौल है, इसका हमारी सफलता में बड़ा योगदान है। 
एलन के फाउंडर डाॅ.नवीन माहेश्वरी का कहना है कि हमारा ध्येय प्रतिभाओं को उनका मुकाम हासिल करवाना है। इसके लिए जो मदद हम कर सकते हैं वो की जाती है। कोटा और एलन आकर बच्चे जब अपनी मंजिल प्राप्त करते हैं तो ये सामाजिक बदलाव का उदाहरण बनते हैं और अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। 
---
अन्य स्टूडेंट्स देखकर सपना जागा
मोनू ने बताया कि पिता मनोज कुमार धान मंडी में पल्लेदारी के साथ किसानों की फसल बिकवाने का काम कमीशन के आधार पर करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। घर चलाने के लिए उन्होंने पहले मनरेगा में मजदूरी भी की। मां रेशमी देवी गृहिणी हैं और पूरे परिवार का संबल बनी रहीं। मैंने 10वीं कक्षा में 96 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गयाजी के कई स्टूडेंट्स को कोटा जाकर जेईई और नीट की तैयारी करते हुए इंजीनियर और डॉक्टर बनते देखकर बड़े सपने जगे। उन्हीं विद्यार्थियों से जानकारी ली और कोटा में एलन में एडमिशन लिया। 
------
माता-पिता ने किया समझौता
जब मोनू ने कोटा जाकर पढ़ाई करने की इच्छा जताई तो परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि पैसो की व्यवस्था कैसे होगी, क्योंकि दो जमीनें थी, जिन पर खाने लायक अन्न पैदा हो पाता था और कुछ फसल बेच देते थे, जिसके पैसों से जैसे-तैसे घर चल पाता था। बेटे के सपनों को साकार करने के लिए पिता मनोज कुमार ने अपने पास मौजूद दो जमीनों में से एक जमीन बेच दी और उसे कोटा भेजा। 
----
बीमारी से जूझा लेकिन हार नहीं मानी
पढ़ाई के दौरान मोनू को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। नए वातावरण और मौसम के कारण उसे पहले टायफाइड हुआ। इसके बाद पीलिया ने भी घेर लिया। कई बार उसकी हार्ट बीट असामान्य रूप से तेज हो जाती थी और लगभग तीन महीने तक उसे लगातार बुखार रहा। लेकिन मोनू ने हार नहीं मानी। रेगुलर क्लास अटेंड की और अपनी तैयारी जारी रखी।

Click here to Read More
Previous Article
जेईई-एडवांस्ड के दो ही मौके बरकरार रहेंगे, 23 मई को होगी परीक्षा
Next Article
जेईई-मेन आवेदन में अब ‘‘मेरी पहचान‘‘: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का नेशनल सिंगल साइन आन प्लेटफाॅर्म

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment