Language Settings

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

54 minutes ago

5

0

जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर की मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ द्वारा आज बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराना तथा उनमें रचनात्मकता, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विस्तृत और प्रेरक उद्बोधनों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विश्वविद्यालय के प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा कल के राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने कहा कि बाल दिवस हमें अपने भीतर की रचनात्मकता, सरलता और सीखने की जिज्ञासा को हमेशा जीवित रखने की सीख देता है।

प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने अपने विचार साझा करते हुए आधुनिक युग में कौशल विकास, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संयोजक और विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि भारत में हर वर्ष 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू बच्चों से अत्यधिक स्नेह रखते थे और उन्हें राष्ट्र का भविष्य मानते थे, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने प्रेरक व्याख्यान में विद्यार्थियों से जिज्ञासु बनने, निरंतर अध्ययन करने और समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की सह संयोजक खुशबू चौधरी तथा विभाग के अन्य शिक्षक सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत मे सह संयोजक खुशबू चौधरी ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरा कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Click here to Read More
Previous Article
दो दिवसीय निःशुल्क एआई सर्टिफिकेशन बूटकैम्प का आयोजन
Next Article
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जयपुर का 299वां स्थापना दिवस

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment