Language Settings

छात्राओं के लिए एक विशेष फिल्म ‘‘आँखों देखी’’ का प्रदर्शन किया

1 hour ago

6

0

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा ‘‘विश्व दर्शन दिवस’’ के अवसर पर छात्राओं के लिए एक विशेष फिल्म ‘‘आँखों देखी’’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म आरंभ से पहले छात्राओं को इस दिवस की महत्वता और इस दिवस को मनाने के उद्देश्य से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में जीवन के प्रति तार्किक दृष्टिकोण, आत्म मंथन और व्यावहारिक दर्शनशास्त्र की समझ को  विकसित करना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को  संबोधित करते हुए कहा कि दर्शनशास्त्र केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन जीने और सही निर्णय लेने की कला सिखाता है।

      रजत कपूर द्वारा निर्देशित और संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म आँखों देखी एक साधारण व्यक्ति की कहानी है वह निर्णय लेता है कि वो केवल उन्हीं बातों पर विश्वास करेगा, जिन्हें उसने अपनी आंखों से देखा या स्वयं अनुभव किया है। साथ ही इसका यदि दार्शनिक दृष्टिकोण देखें तो यह अनुभववाद, सत्य की खोज और समाज की बनी बनाई मान्यताओं पर सवाल उठाने जैसे दार्शनिक विषयों को बेहद सरल और मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म समाप्ति के पश्चात एक संवादात्मक चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने ‘‘बाबूजी’’ (किरदार) के दृष्टिकोण और आधुनिक जीवन में इसके महत्व पर अपने विचार साझा किए। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसी भी बात पर आंख बंद करके विश्वास करने की बजाय स्वयं सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करना चाहिए। कार्यक्रम में 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान पंचयात चुनाव: 269 पंचायत समितियों में कांग्रेस और 73 में भाजपा जीती
Next Article
छात्राओं ने हरित जयपुर बनाने के दिए सुझाव

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment