Language Settings

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का अभिनंदन, दीपावली पर भेंट किए उपहार

36 minutes ago

2

0

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का अभिनंदन, दीपावली पर भेंट किए उपहार

जयपुर। दीपावली के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान उच्च शिक्षा) की राजकीय महाविद्यालय जयपुर इकाई की ओर से महाविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में कर्मचारियों का स्वागत कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाओं के साथ उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविकांत शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान महासंघ की इकाई सचिव रजनी मीणा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता जयदीप सिंह, रणजीत सिंह राठौड़, पप्पू लाल गुप्ता, गोविंद शरण शर्मा, ओमप्रकाश पारीक और ललिता शर्मा ने सभी कर्मचारियों का अभिनंदन किया।

पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आयोजन का उद्देश्य उनके प्रति आभार व्यक्त करने के साथ सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करना रहा।

 

Click here to Read More
Previous Article
रेगिंग-मुक्त मेडिकल कैंपस की दिशा में निम्स यूनिवर्सिटी की पहल: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के विशेषज्ञ ने किया जागरूक

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment