Language Settings

रेगिंग-मुक्त मेडिकल कैंपस की दिशा में निम्स यूनिवर्सिटी की पहल: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के विशेषज्ञ ने किया जागरूक

39 minutes ago

1

0

जयपुर । निम्स यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेजों में रेगिंग की रोकथाम विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में रेगिंग की रोकथाम, संबंधित नियामक दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन तथा विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति सभी हितधारकों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.अरविंद द्रावे सीनियर कंसल्टेंट, पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड एवं एंटी-रेगिंग सेल, नेशनल मेडिकल कमीशन,पूर्व महानिदेशक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार तथा पूर्व संयुक्त सचिव, भारत सरकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण मित्तल, वाइस चेयरमैन, यूनाइटेड डॉक्टर्स फोरम भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. लक्ष्मण मित्तल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए रेगिंग की रोकथाम के लिए संस्थागत जागरूकता एवं सक्रिय प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य सत्र में डॉ. अरविंद द्रावे ने मेडिकल कॉलेजों में रेगिंग की रोकथाम से संबंधित नियामक प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एंटी-रेगिंग नियमों के सख्त क्रियान्वयन, संस्थागत जवाबदेही, प्रभावी निगरानी व्यवस्था तथा समयबद्ध निवारक कार्रवाई की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने शैक्षणिक जीवन में सुरक्षित, सम्मानित एवं सहयोगपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए। यूनिवर्सिटी के फाउंडर व चांसलर प्रो. डॉ बलवीर सिंह तोमर ने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। रैगिंग के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हम एक ऐसा परिसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां प्रत्येक विद्यार्थी गरिमा, समानता और आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा पूरी कर सके।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, प्राचार्यों, अतिरिक्त प्राचार्यों, संकाय सदस्यों एवं अन्य संस्थागत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Click here to Read More
Previous Article
आरोही कुमावत ने अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
Next Article
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का अभिनंदन, दीपावली पर भेंट किए उपहार

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment