Language Settings

दो दिवसीय निःशुल्क एआई सर्टिफिकेशन बूटकैम्प का आयोजन

58 minutes ago

7

0

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा नैसकॉम फाउंडेशन एवं आईबीएम स्किलबिल्ड के सहयोग से छात्राओं के लिए दो दिवसीय निःशुल्क एआई सर्टिफिकेशन बूटकैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस बूटकैम्प का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कंप्यूटर साइंस विभाग को बधाई दी, और कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रभात कुमार बेहेरा एवं रुताब मलिक ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत अवधारणाओं, नवीनतम तकनीकी विकास एवं विभिन्न क्षेत्रों में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण सत्रों में संवादात्मक गतिविधियों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को एआई तकनीक की उपयोगिता एवं संभावनाओं से अवगत कराया गया। बूटकैम्प के अंतर्गत निर्धारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली प्रतिभागियों को आईबीएम स्किलबिल्ड व नैसकॉम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से जारी सत्यापन योग्य डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागाध्यक्ष, डॉ. जयन्ती गोयल ने इस ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए आईबीएम व नैसकॉम फाउंडेशन, प्रशिक्षकों, सभी प्रतिभागियों एवं विभागीय सदस्यों की सराहना की। कार्यक्रम में लगभग 240 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिकाओं ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। दो दिवसीय बूटकैम्प छात्राओं में तकनीकी जागरूकता, डिजिटल दक्षता एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

 

Click here to Read More
Previous Article
तकनीकी युग में शिक्षक की भूमिका को किया रेखांकित
Next Article
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment