Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नटखट कान्हा के रूप में मुस्कुराए 8 माह के भव विभू, जन्माष्टमी पर घर में छा गया गोकुल जैसा आनंद

    1 hour ago

    जयपुर। इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शर्मा परिवार में भक्ति और उत्सव का एक अनोखा और अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। परिवार के सबसे छोटे और दुलारे सदस्य मास्टर भव विभू (आयु 8 माह) ने अपने बाल-सुलभ अंदाज और नटखट रूप से हर किसी का दिल जीत लिया।

    जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बाल भव विभू को माखनचोर श्री कृष्ण के पारंपारिक रूप में सजाया गया। सिर पर मोरपंख, माथे पर चंदन का तिलक और हाथों में छोटी सी बांसुरी थामे 8 माह के कान्हा जब मुस्कुराए, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो साक्षात बाल गोपाल घर पधार गए हों।

    भव विभू की इस मनमोहक छवि को देखकर उनके पिता जयंत शर्मा और माता डॉ. अनिंधा भावविभोर हो उठे। माता डॉ. अनिंधा ने बताया कि भव विभू की यह पहली जन्माष्टमी है, इसलिए पूरा परिवार बेहद उत्साहित था। वहीं उनके नानाजी प्रो. आर. एन. शर्मा ने अपने दौहित्र (नाती) को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों में ही भगवान का वास होता है और भव विभू की यह बाल-लीला हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है।

    घर में बनाई गई विशेष झांकी और माखन की मटकी के साथ भव विभू की इस बाल-लीला ने जन्माष्टमी के उत्सव में चार चांद लगा दिए। स्वजनों और शुभचिंतकों ने मास्टर भव विभू को स्वस्थ, दीर्घायु और तेजस्वी जीवन की ढेरों शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    टीएसपी क्षेत्र के के 75 शिक्षकों को राहत
    Next Article
    शिक्षक दिवस पर प्रत्येक शिक्षक से 5 पौधे लगाने का आह्वान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment