Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षक दिवस पर प्रत्येक शिक्षक से 5 पौधे लगाने का आह्वान

    1 hour ago

    जयपुर. राजस्थान सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत शिक्षा विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। स्कूल शिक्षा के एसीएस राजेश यादव द्वारा विशेष पत्र जारी कर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षक संगठनों से अपील की गई है कि वे अपने प्रत्येक सदस्य को कम से कम 5 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित करें लगाए गए 5 पौधों की नियमित देखभाल, खाद-पानी देने और उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी लें।पूर्व में लगाए गए पौधों की सुरक्षा व रखरखाव सुनिश्चित करे शिक्षक दिवस पर शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए राजस्थान को हरा-भरा बनाना है।राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के तत्वावधान में शिक्षक दिवस (5 सितंबर 2026) के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृहद पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस प्रदेशस्तरीय 'हरित क्रांति अभियान' का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लगाना है शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय हरित पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक मुकेश मीणा हाटवाल ने प्रदेश के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और आमजन से विशेष अपील की हैं इस शिक्षक दिवस पर प्रत्येक शिक्षक अपने घर,विद्यालय या सार्वजनिक जगह पर कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि गुरुओं के सम्मान में पौधारोपण करना और विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा, अनुशासन व संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्चा शिक्षक सम्मान है।प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, महामंत्री रामदयाल मीणा, महिला प्रदेशाध्यक्ष मीना मंसूरिया एवं संघ की समस्त प्रदेश, जिला व उपशाखा कार्यकारिणी ने सभी से इस हरित क्रांति अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नटखट कान्हा के रूप में मुस्कुराए 8 माह के भव विभू, जन्माष्टमी पर घर में छा गया गोकुल जैसा आनंद

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment