Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नवाचार, कल्पना और प्रेरणा का नया केंद्र बना कानोड़िया कॉलेज का मैनेजमेंट लैब

    4 hours ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के व्यावसायिक प्रशासन विभाग द्वारा नवनिर्मित मैनेजमेंट लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आरती चोपड़ा, प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू माथुर द्वारा नवनिर्मित मैनेजमेंट लैब का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू माथुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने मैनेजमेंट लैब की संकल्पना एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सुविधा छात्राओं में रचनात्मक सोच, नवाचार, नेतृत्व एवं व्यावहारिक प्रबंधकीय कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने मैनेजमेंट लैब के उद्घाटन को विभाग की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए छात्राओं को इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ नवोन्मेषी सोच, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं समस्या-समाधान कौशल का विकास भी आवश्यक है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. आरती चोपड़ा (बैच 2002), एसोसिएट प्रोफेसर, पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर थीं। उन्होंने अपने संबोधन में आधुनिक व्यावसायिक पेशेवरों के लिए प्रभावी संचार कौशल को प्रबंधकीय सफलता की आधारशिला बताया। डॉ. चोपड़ा ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ सामाजिक उत्तरदायित्व, सहानुभूति एवं मजबूत चरित्र के निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने संगठनात्मक सफलता के लिए टीमवर्क की महत्ता पर भी प्रकाश डाला तथा बदलते व्यावसायिक परिवेश में आवश्यक कौशल बताया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित संवाद सत्र में छात्राओं ने मुख्य वक्ता से विभिन्न विषयों पर प्रश्न किए और उपयोगी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। मैनेजमेंट लैब का शुभारंभ व्यावसायिक प्रशासन विभाग की अनुभवात्मक एवं कौशल-आधारित शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लैब छात्राओं को प्देचपतंजपवदए प्उंहपदंजपवद - प्ददवअंजपवद के माध्यम से भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आंचल पुरी ने किया। बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हंशिता राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बीबीए की 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय पोषण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article
    विचारोत्तेजक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment