Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय पोषण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    5 hours ago

    जयपुर: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा राष्ट्रीय पोषण दिवस के अवसर पर दिनांक 1 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे जी ब्लॉक सेमिनार हॉल में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार, उचित पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धीरज कुमार नागर ने विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित पोषण स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क एवं बेहतर कार्यक्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनी माथुर, डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सही पोषण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जंक फूड से बचने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर डॉ. चारू दुबे एवं मनीषा यादव ने भी पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में पोषण संबंधी जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा दिया गया।

    विश्वविद्यालय की प्रेसीडेंट डॉ. रश्मी जैन एवं चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पोषण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली एवं उचित पोषण को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

    “सही पोषण – स्वस्थ जीवन – सशक्त राष्ट्र”

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Gold Prices Under Pressure After Sharp Weekly Correction; US Jobs Data and Fed Policy to Guide Market Direction
    Next Article
    नवाचार, कल्पना और प्रेरणा का नया केंद्र बना कानोड़िया कॉलेज का मैनेजमेंट लैब

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment