Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    न्यू बिगनिंग, न्यू ऑपच्यरुनिटी एंड ब्राइटर फ्यूचर की थीम पर आधारित ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

    9 hours ago

    अग्रवाल पीजी महाविद्यालय जयपुर में आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को बैचलर ऑफ़ आर्ट्स और बैचलर ऑफ साइंस के छात्रों के लिए महाविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका प्रमुख विषय - नई शुरुआत, नए अवसर और उज्जवल भविष्य रखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉक्टर राममूर्ति मीणा असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर इग्नू केंद्र ,जयपुर एवं डॉ.इन्दू रवि असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर इग्नू केंद्र जयपुर रहे। कार्यक्रम का सुचारू रूप से उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बी एल देवन्दा एवं मुख्य वक्ता डॉ राममूर्ति मीणा एवं डॉक्टर इंदु रवि ने मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर राममूर्ति मीणा ने छात्रों को समझाया कि NEP 2020 और इग्नू सेंटर द्वारा आयोजित बीए बीएससी प्रोग्राम दोनों में क्या अंतर है और बताया कि सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री प्रोग्राम क्या होते हैं और उन्हें कैसे प्राप्त करते हैं । और बताया कि डिग्री कोर्सेज के साथ-साथ एक डिप्लोमा कोर्स विद्यार्थी के भविष्य के लिए बेहतर साबित होगा। साथ ही मुख्य वक्ता रही इन्दू रवि ने भी सभी छात्रों को पीपीटी के माध्यम से समझाया कि किस तरह एक छात्र डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से अपनी शिक्षा को जारी रख सकता है और अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है। इसी कड़ी में महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रों को समझाया कि विद्यार्थी को अनुशासन में रहते हुए एक नए जीवन की शुरुआत और उसमें नए अवसर कैसे प्राप्त किए जाएं तथा अपने भविष्य को उज्जवल कैसे बनाया जाए, विषयों पर विस्तार से समझाया। इसी कड़ी में महाविद्यालय के बॉटनी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शंकर सिंह राठौड़ द्वारा बीए और बीएससी में NEP 2020 के अनुसार प्रत्येक सेमेस्टर के सब्जेक्ट वाइज क्रेडिट सिस्टम को समझाया और उन क्रेडिट्स को कैसे प्राप्त किया जाए के ऊपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद महाविद्यालय की रसायन शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति मित्तल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एकेडमिक काउंसिल एवं महाविद्यालय के सभी स्टाफ गण मौजूद रहे। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट द्वारा ‘स्पार्क सेलिब्रेशन 2026’ का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देती फिल्म एवं नाटक ने दर्शकों को किया जागरूक
    Next Article
    राजस्थान कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment