Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट द्वारा ‘स्पार्क सेलिब्रेशन 2026’ का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देती फिल्म एवं नाटक ने दर्शकों को किया जागरूक

    9 hours ago

    जयपुर। ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट फॉर मेंटल हेल्थ एंड डी-एडिक्शन द्वारा ZICA/ZIMA के सहयोग से शुक्रवार को एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, रामबाग, जयपुर में ‘स्पार्क सेलिब्रेशन 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर की उपमहापौर श्रीमती सरोज कंवर जी रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज में नशामुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर नशामुक्ति पर आधारित लघु फिल्म ‘The Echoes of Silence’ का पोस्टर मुख्य अतिथि *श्रीमती सरोज कंवर द्वारा लॉन्च किया गया, जिसके पश्चात फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। फिल्म का लेखन एवं निर्देशन माधव शर्मा ने किया है | फिल्म में सरकारी विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा उससे जुड़े सामाजिक एवं मानसिक पहलुओं को प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम में हिंदी नाटक ‘तलब (मज़े से मौत का सफर)’जिसका लेखन एवं निर्देशन माधव शर्मा ने किया है, का मंचन भी किया गया। नाटक के माध्यम से नशे की लत, उसके बढ़ते प्रभाव और जीवन पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। फिल्म और नाटक में सरकारी विद्यालय के बच्चों की सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि कला, सिनेमा और रंगमंच समाज में जागरूकता लाने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के सशक्त माध्यम हैं।

    ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट की निदेशक डॉ. साधना शर्मा ने ‘स्पार्क सेलिब्रेशन’ की शुरुआत कर मानसिक स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता को एक रचनात्मक मंच प्रदान किया है। इस पहल के माध्यम से बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

    कार्यक्रम ने कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्ति का महत्वपूर्ण संदेश दिया। ‘स्पार्क सेलिब्रेशन 2026’ की प्रस्तुतियों ने इस विचार को रेखांकित किया कि समाज में जागरूकता, समय पर मार्गदर्शन और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से नशे की समस्या के विरुद्ध प्रभावी पहल की जा सकती है।

    ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट का संकल्प है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े, युवा नशे से दूर रहें और समाज एक स्वस्थ, संवेदनशील एवं नशामुक्त भविष्य की ओर अग्रसर हो।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    टीएसपी क्षेत्र के के 75 शिक्षकों को पुनः नियुक्ति देने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जताया आभार
    Next Article
    न्यू बिगनिंग, न्यू ऑपच्यरुनिटी एंड ब्राइटर फ्यूचर की थीम पर आधारित ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment