Language Settings

टीएसपी क्षेत्र के के 75 शिक्षकों को पुनः नियुक्ति देने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जताया आभार

1 month ago

390

0

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने टीएसपी क्षेत्र के के 75 शिक्षकों को पुनः नियुक्ति देने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जताया आभार।

गौरतलब है कि अनुसूचित क्षेत्र टीएसपी के अध्यापक भर्ती 2022 में लेवल वन के 75 अध्यापकों का नियम अनुसार चयन हुआ था जिन्हें सरकारी सेवा देते हुए 30 महीने हो गए थे कुछ शिक्षकों का स्थाईकरण भी हो गया था लेकिन अचानक 29/ 8 /2025 को कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिव्यांगजन श्रेणी अंतर परिवर्तन का हवाला देकर रिजल्ट प्रत्याहारित कर दिया और शिक्षा निदेशालय लेने 28.11.25 को इन शिक्षकों को नौकरी से हटाने के‌ आदेश दिये ।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस मुद्दे को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रसंज्ञान लाया गया उन्होंने इस मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव शिक्षा से कहा कि इस मुद्दे पर सहृदयता दिखाते हुए हल किया जाए।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि 30 महीने नौकरी करने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड के इस तरह आदेशों से जो इन शिक्षकों को खामयाजा भुगतना पड़ा ऐसे में कर्मचारी चयन बोर्ड अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा के साथ सभाध्यक्ष शशिभूषण शर्मा, विशेष शिक्षा के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, विकास पाटीदार सहित टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों ने आदिवासी क्षेत्र के शिक्षकों को पुनः नौकरी में लिए जाने पर उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Click here to Read More
Previous Article
ऑल इंडिया आईपीएससी बास्केटबॉल अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट: महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर बना चैंपियन
Next Article
ज्ञानसंजीवनी ट्रस्ट द्वारा ‘स्पार्क सेलिब्रेशन 2026’ का आयोजन, नशामुक्ति का संदेश देती फिल्म एवं नाटक ने दर्शकों को किया जागरूक

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment