Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ऑल इंडिया आईपीएससी बास्केटबॉल अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट: महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर बना चैंपियन

    1 hour ago

    एमजीडी गर्ल्स स्कूल, जयपुर की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय 'ऑल इंडिया आईपीएससी बास्केटबॉल गर्ल्स अंडर-19 टूर्नामेंट' का खिताबी मुकाबला मेजबान टीम के नाम रहा। खेल उत्कृष्टता, अनुशासन और टीम वर्क से सजे इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में देश भर के 11 प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।

    प्रारंभिक मुकाबलों से ही एमजीडी की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा।

    टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट ने मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई को 49–36 के अंतर से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

    शाम को आयोजित बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले में एमजीडी गर्ल्स स्कूल और द लॉरेंस स्कूल, लवडेल के बीच बेहद रोमांचकारी खेल देखने को मिला। अंत तक चले कड़े संघर्ष में एमजीडी की छात्राओं ने उत्कृष्ट कौशल और रणनीति का परिचय देते हुए लवडेल को 21–18 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल डायरेक्टर श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया, प्राचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस. एस. साँगवान और कॉर्डिनेटर भी उपस्थित रहे। श्रीमती मनकोटिया ने युवा खिलाड़ियों की खेल भावना, प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एआई एनालिटिक्स एंड यूः बिल्ड द स्किल्स एवरी फ्यूचर लीडर नीड्स’’ पर हुआ प्रेरणादायक सत्र का आयोजन
    Next Article
    टीएसपी क्षेत्र के के 75 शिक्षकों को पुनः नियुक्ति देने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जताया आभार

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment