Language Settings

न्यायमूर्ति शिवराज वि. पाटिल की आत्मकथा ‘समय, संकल्प और सफर’ का राजस्थान में भव्य लोकार्पण

1 day ago

31

0

कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन, जयपुर एवं रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में भारत के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शिवराज वि. पाटिल की आत्मकथा ‘Time Spent, Distance Travelled’ के हिंदी संस्करण ‘समय, संकल्प और सफर’ का राजस्थान में लोकार्पण समारोह का आयोजन दिनांक 29 नवम्बर, (रविवार) को प्रातः 10ः30 बजे महाविद्यालय सभागार में किया जा रहा है।

इस गरिमामय अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं लोकार्पणकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में आत्मकथाकार माननीय न्यायमूर्ति शिवराज वि. पाटिल (पूर्व न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, भारत) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति नगेंद्र कुमार जैन (पूर्व मुख्य न्यायाधीश, मद्रास एवं कर्नाटक उच्च न्यायालय) करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी (अध्यक्ष, भारत का तेईसवां विधि आयोग एवं पूर्व न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय, भारत) तथा विशेष अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति जे. के. रांका (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाईकोर्ट्स ऑफ इंडिया एवं पूर्व न्यायाधीश, राजस्थान उच्च न्यायालय) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आत्मकथा के हिंदी संस्करण के लोकार्पण के माध्यम से न्यायमूर्ति शिवराज वि. पाटिल के जीवन अनुभवों, न्यायिक यात्रा, संघर्षों और उपलब्धियों को हिंदी भाषी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Click here to Read More
Previous Article
‘नृत्यम् टैलेंट हंट’ महाविद्यालय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ( इंट्रा-कॉलेज डांस कॉम्पिटिशन) का आयोजन
Next Article
सीबीएसई 12वीं में अंग्रेजी बनी विद्यार्थियों की पहली पसंद 18.5 लाख से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment