Language Settings

‘नृत्यम् टैलेंट हंट’ महाविद्यालय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ( इंट्रा-कॉलेज डांस कॉम्पिटिशन) का आयोजन

1 day ago

34

0

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के नृत्यम् डांस क्लब द्वारा दिनांक 28 नवंबर 2026 को ‘नृत्यम् टैलेंट हंट’ महाविद्यालय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ( इंट्रा-कॉलेज डांस कॉम्पिटिशन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की नृत्य प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनकी रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया तथा विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, कला, लयबद्धता और मंचीय कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुतियों में विविधता, भावाभिव्यक्ति, संगीत के साथ तालमेल एवं आकर्षक नृत्य संयोजन देखने को मिला। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान टीम हिप्नोसिस ,द्वितीय स्थान मानसी (बी.ए. पास कोर्स, तृतीय सेमेस्टर) तथा तृतीय स्थान मेधा (बी.ए. ऑनर्स, राजनीति विज्ञान, सेमेस्टर प्रथम) ने प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन याशिका लालवानी (एम.ए. अंग्रेजी, सेमेस्टर प्रथम) द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने एवं विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में डॉ. शीलू, डॉ. अनीता गजराज, डॉ. प्रगति नाटाणी, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ रेणु शक्तावत, प्राची सोनी एवं भव्या पुरी की भूमिका रही। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का अवसर प्रदान किया।

 

Click here to Read More
Previous Article
कैमरा टू क्लाउड कम्युनिकेशनः अंडरस्टैंडिंग वायरलेस कनेक्टिविटी एंड फ़ाइल ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल्स ” विषय पर बूटकैंप का आयोजन
Next Article
न्यायमूर्ति शिवराज वि. पाटिल की आत्मकथा ‘समय, संकल्प और सफर’ का राजस्थान में भव्य लोकार्पण

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment