Language Settings

कैमरा टू क्लाउड कम्युनिकेशनः अंडरस्टैंडिंग वायरलेस कनेक्टिविटी एंड फ़ाइल ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल्स ” विषय पर बूटकैंप का आयोजन

7 hours ago

11

0

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के फोटोग्राफी क्लब द्वारा 28 नवंबर 2026 को “कैमरा टू क्लाउड कम्युनिकेशनः अंडरस्टैंडिंग वायरलेस कनेक्टिविटी एंड फ़ाइल ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल्स ” विषय पर एक दिवसीय बूटकैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हेमंत बंसल, टेक्निकल एंड ऑपरेशंस हेड, एमएल्बम-बिनट्री सॉफ्टवेयर, जयपुर ने छात्राओं को वायरलेस कनेक्टिविटी, फ़ाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल, कैमरा-टू-क्लाउड वर्कफ़्लो तथा आधुनिक कंटेंट मैनेजमेंट में इसके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में फोटोग्राफी के प्रति रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल एवं क्लाउड तकनीक की समझ विकसित करना था। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को ऐसी तकनीकी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी क्लब कीे संयोजिका डॉ. निधि गुप्ता एवं सदस्य डॉ. प्रियंका जांगिड़, डॉ. शिप्रा गोयल, डॉ. ऋषि दस्सानी एवं डॉ. सुमन धनाका ने अपनी सहभागिता दी। इसमें 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में डॉ. दीप्ति चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Click here to Read More
Previous Article
पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की राज्य स्तरीय चिंतन बैठक रविवार (29 नवम्बर) को
Next Article
‘नृत्यम् टैलेंट हंट’ महाविद्यालय स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ( इंट्रा-कॉलेज डांस कॉम्पिटिशन) का आयोजन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment