Language Settings

पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की राज्य स्तरीय चिंतन बैठक रविवार (29 नवम्बर) को

7 hours ago

12

0

जयपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की राज्य स्तरीय चिंतन बैठक रविवार (29 नवम्बर) को प्रातः 10:30 बजे सुभाष चौक स्थित सेंट माइकिल स्कूल के सभागार में आयोजित होगी। प्रदेश से 33 जिलों के राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर सम्मानित पुरस्कृत शिक्षक भाग लेंगे। अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष निर्मल ग्रोवर करेंगी। पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सत्ता में आने पर भा.ज.पा. संकल्प पत्र 2023 में पुरस्कृत शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ दिए देने का वादा किया था। वादा पूरा करने के लिए 100 दिन की कार्य योजना बनाई थी। कार्य योजना बनाये भी 1000 से अधिक दिन हो गये। राज्य सरकार सार्वजनिक मंच पर संकल्प पत्र घोषणा के 78% वादे पूरे करने का प्रचार - प्रसार कर रही है। पुरस्कृत शिक्षक 3 वर्ष से घोषणा की क्रियान्विति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संकल्प पत्र का वादा पूरा कराने के लिए फोरम का प्रतिनिधि मंडल, जिम्मेदार राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से 3 वर्ष में 50 से अधिक बार मिल चुके और ज्ञापन भी दिये हैं। निराश हो कर के चिन्तन बैठक में विचार करेंगे कि अगर सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के समय वेतन वृद्धि के लाभ का वादा क्रियान्विति करने के लिए सम्मिलित नहीं किया जायेगा तो पुरस्कृत शिक्षक अनशन, घेराव व रैली प्रदर्शन आदि के माध्यम से राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा.

Click here to Read More
Previous Article
गीता परिवार का संस्कार महाकुंभ संस्कारिता रविवार को जेके पेवेलियन में जुटेंगे 10 हजार से अधिक साधक
Next Article
कैमरा टू क्लाउड कम्युनिकेशनः अंडरस्टैंडिंग वायरलेस कनेक्टिविटी एंड फ़ाइल ट्रांसफ़र प्रोटोकॉल्स ” विषय पर बूटकैंप का आयोजन

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment