Language Settings

गीता परिवार का संस्कार महाकुंभ संस्कारिता रविवार को जेके पेवेलियन में जुटेंगे 10 हजार से अधिक साधक

7 hours ago

11

0

कोटा. गीता परिवार की स्थापना को चार दशक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे चर्तुदशकपूर्ति समारोह संस्कार महाकुंभ शैक्षणिक नगरी कोटा में 29 नवम्बर, रविवार को होगा।

गीता परिवार के पश्चिमांचल प्रभारी डाॅ.गोविन्द माहेश्वरी ने बताया कि इस कार्यक्रम को संस्कारिता नाम दिया गया है, क्योंकि गीता परिवार संस्कारों के संवहन में सहभागी रहा है। गीता परिवार का अब तक का सबसे बड़ा यह आयोजन जेके पैवेलियन में सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। भारत विकास परिषद एवं प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से अधिक साधक भाग लेंगे।

गीता परिवार कोटा की अध्यक्ष डाॅ.सारिका मोहता ने बताया कि इस अवसर पर गीता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर, कोटा क्षेत्र की विधानसभाओं के विधायक, जनप्रतिनिधि तथा विशिष्टजन शामिल होंगे।

 

Click here to Read More
Previous Article
जेईसीआरसी के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 1,340 यूनिट रक्तदान, 312 फीमेल डोनर्स और 750 फर्स्ट टाइम डोनर्स ने बढ़ाया सेवा का जज्बा
Next Article
पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की राज्य स्तरीय चिंतन बैठक रविवार (29 नवम्बर) को

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment