Language Settings

जेईसीआरसी के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 1,340 यूनिट रक्तदान, 312 फीमेल डोनर्स और 750 फर्स्ट टाइम डोनर्स ने बढ़ाया सेवा का जज्बा

7 hours ago

11

0

3,000 विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, जरूरत के समय रक्तदान के लिए हमेशा रहेंगे तैयार

जयपुर। जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में 28 नवंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। कैंप में 1,340 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें 312 फीमेल डोनर्स की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कैंप की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में 750 पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने भी आगे आकर इस नेक पहल में योगदान दिया। फीमेल स्टूडेंट्स और फर्स्ट टाइम डोनर्स की सक्रिय भागीदारी ने अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

 

यूनिवर्सिटी की सामाजिक पहल 'आशाएं' पिछले 23 वर्षों से रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य कर रही है। वर्ष 2003 में महज 23 यूनिट रक्तदान से शुरू हुआ यह सफर आज 28,000 से अधिक ब्लड यूनिट और 3,000 एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) तक पहुंच चुका है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उन सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाया है।

 

इस अवसर पर जेईसीआरसी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा, "रक्तदान केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। आशाएं की 23 वर्षों की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जब युवा किसी उद्देश्य के लिए एकजुट होते हैं, तो बड़ा बदलाव संभव होता है। इस बार 312 फीमेल डोनर्स और 750 पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक है। यह दर्शाता है कि नई पीढ़ी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझ रही है और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।"

 

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के दौरान यूनिवर्सिटी के करीब 3,000 विद्यार्थियों ने रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और भविष्य में भी इस मुहिम से जुड़े रहने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने प्लेज लिया कि जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होगी, वे रक्तदान के लिए आगे आएंगे और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस सामूहिक संकल्प के जरिए विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निरंतर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।

 

इस अभियान में एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण है। एसडीपी एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें एफेरेसिस तकनीक के माध्यम से एक ही डोनर से प्लेटलेट्स एकत्रित किए जाते हैं। प्लेटलेट्स की आवश्यकता डेंगू जैसे मामलों और अन्य गंभीर चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को होती है। आशाएं के माध्यम से अब तक 3,000 एसडीपी डोनेशन जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने में योगदान दिया गया है।

 

आशाएं के कन्वीनर तुषार व्यास ने अभियान की निरंतरता और विद्यार्थियों की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 23 वर्षों से यह पहल समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का माध्यम बनी हुई है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और इस सामाजिक मुहिम से जुड़ने की अपील की।

 

इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर नेहा वर्मा ने भी रक्तदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की छोटी-सी पहल भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

 

कैंप में रोटरी क्लब जयपुर सिटिजन्स के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेते हुए रक्तदान किया और इस सामाजिक पहल को अपना सहयोग दिया। क्लब के सदस्यों की सहभागिता ने यूनिवर्सिटी और सामाजिक संगठनों के साझा प्रयासों को मजबूत किया।

 

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने यह संदेश दिया कि समाज के प्रति जिम्मेदारी केवल विचारों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे अपने कार्यों से भी प्रदर्शित करना चाहिए। विशेष रूप से पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों की भागीदारी ने अन्य युवाओं को भी इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया। वहीं, 312 फीमेल डोनर्स की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। 3,000 विद्यार्थियों का जरूरत के समय रक्तदान के लिए आगे आने का संकल्प इस अभियान का एक महत्वपूर्ण संदेश बनकर सामने आया।

 

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का मानना है कि शिक्षण संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और सेवा की भावना विकसित करना भी उनकी जिम्मेदारी है। आशाएं इसी सोच के साथ पिछले 23 वर्षों से रक्तदान और एसडीपी के जरिए जीवन बचाने के अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में विद्यार्थियों द्वारा लिया गया संकल्प इस पहल को और मजबूती देता है और यह दर्शाता है कि यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भविष्य में भी जरूरतमंदों को रक्त की आवश्यकता होने पर सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

Click here to Read More
Previous Article
राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षक पदोन्नति की राह खुली: 30 नवंबर से शुरू होगी CAS प्रक्रिया, 2027 से पहले मिलेगा हक
Next Article
गीता परिवार का संस्कार महाकुंभ संस्कारिता रविवार को जेके पेवेलियन में जुटेंगे 10 हजार से अधिक साधक

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment