Language Settings

राजस्थान विश्वविद्यालय में शिक्षक पदोन्नति की राह खुली: 30 नवंबर से शुरू होगी CAS प्रक्रिया, 2027 से पहले मिलेगा हक

8 hours ago

10

0

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के शिक्षकों की वर्षों से चली आ रही पदोन्नति की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के तहत शिक्षक पदोन्नति की प्रक्रिया आगामी सोमवार, 30 नवंबर से विधिवत रूप से प्रारंभ होने जा रही है।

राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (RUTA) के अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमर कस ली है। विषय विशेषज्ञों से प्राप्त समय की उपलब्धता के आधार पर कई विभागों की स्क्रीनिंग कम इवैल्यूएशन कमेटी (Screening cum Evaluation Committee) की बैठकों का कार्यक्रम (शेड्यूल) तय कर दिया गया है।

डॉ. शर्मा के अनुसार, जैसे-जैसे अन्य शेष विषयों के विषय विशेषज्ञों से समय प्राप्त होता जाएगा, वैसे-वैसे आगे की बैठकों का विषयवार कार्यक्रम भी जारी किया जाता रहेगा।

कुलगुरु ने निभाया वादा

शिक्षक संघ अध्यक्ष ने कहा कि कुलगुरु महोदय ने विश्वविद्यालय में कार्यभार संभालने से पूर्व ही शिक्षकों को यह आश्वासन दिया था कि वर्षों से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाएगा। अब उन्होंने अपने इस वचन को निभाते हुए प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। कुलगुरु ने पुनः भरोसा दिलाया है कि वर्ष 2027 से पहले विश्वविद्यालय शिक्षकों को पदोन्नति का उनका न्यायोचित अधिकार प्रदान कर दिया जाएगा।

शिक्षकों की प्रतिबद्धता

डॉ. नवीन शर्मा ने लंबित CAS पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए कुलगुरु का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी विश्वविद्यालय शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि पदोन्नति की यह प्रक्रिया पूर्ण होने तक शिक्षक पूरी क्षमता, लगन और निष्ठा के साथ अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

 

Click here to Read More
Previous Article
Saryu-Kamala Express: First Direct India–Nepal Passenger Train Begins Regular Runs Today; Fares Start at ₹365
Next Article
जेईसीआरसी के मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 1,340 यूनिट रक्तदान, 312 फीमेल डोनर्स और 750 फर्स्ट टाइम डोनर्स ने बढ़ाया सेवा का जज्बा

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment