Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की सराहनीय पहल की

    2 hours ago

    भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की सराहनीय पहल की गई। विभाग परिसर में पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए। यह कार्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रताप चंद माली के मार्गदर्शन में संकाय सदस्यों, एम.एससी. विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की सक्रिय भागीदारी से सम्पन्न हुआ। सभी ने मिलकर जल से भरे परिंडे स्थापित किए, जिससे भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। इस दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।

     

     

     

    इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. किशोर रीठे (निदेशक, बम्बई प्राकृतिक इतिहास सोसायटी, मुंबई), डॉ. प्रमोद कांबले (सह प्राध्यापक, पर्यावरण विज्ञान विभाग, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, अजमेर) तथा डॉ. सुजीत मरवड़े (उप निदेशक, बीएनएचएस, अजमेर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज गर्मी में पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराना एक सरल किन्तु अत्यंत आवश्यक प्रयास है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस प्रकार की पहल करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को लाभ मिल सके। यह पहल विभाग की पर्यावरणीय संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी तथा स्थानीय जैव विविधता के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में मनाया गया विश्व पुस्तक दिवस

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment