Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रीति को पीएच.डी. उपाधि

    1 month ago

    जयपुर। प्रीति को “कला, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रकारिता: एक अनुशीलन (जयपुर के प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचारपत्रों के सन्दर्भ में)”विषय पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध कार्य आई.आई.एस. (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर में पूर्व सह-आचार्य (पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग) डॉ. रुचि गोस्वामी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। वर्तमान में डॉ. गोस्वामी, छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय (CSMU), मुम्बई में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

     

    अपने शोध में प्रीति ने जयपुर के प्रमुख हिन्दी दैनिक समाचारपत्रों “राजस्थान पत्रिका” एवं “दैनिक भास्कर” में प्रकाशित नृत्य, संगीत, रंगमंच, दृश्यकला और साहित्य से सम्बंधित समाचारों, आलेखों और समीक्षाओं का गहन एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया है। यह शोध कार्य न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में कला और संस्कृति की उपस्थिति को रेखांकित करता है बल्कि क्षेत्रीय पत्रकारिता में सांस्कृतिक- साहित्यिक विमर्श की प्रवृत्तियों और चुनौतियों को भी सामने लाता है।

    प्रीति का यह शोध कला, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है, जो भविष्य में शोधार्थियों और मीडिया अध्येताओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    खेतान खेल महोत्सव के पहले दिन कंप्यूटर और मैकेनिकल की टीम का रहा दबदबा
    Next Article
    खाटूश्यामजी मंदिर में आस्था के साथ संवेदनशीलता का संगम

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment