Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खेतान खेल महोत्सव के पहले दिन कंप्यूटर और मैकेनिकल की टीम का रहा दबदबा

    1 week ago

    राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्राचार्य विनोद जांगिड़ के द्वारा किया गया। 

    स्पोर्ट्स ऑफिसर शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि आज खेले गए छात्राओं के कबड्डी मैच में कंप्यूटर ब्रांच की टीम ने अन्य ब्रांच की संयुक्त टीम को 49-21 के स्कोर से हराया।

    क्रिकेट के रोमांचक मैच में मैकेनिकल की टीम ने आर्किटेक्चर की टीम को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल प्रवेश किया।

    वॉलीबॉल के मैच में भी मैकेनिकल की टीम ने सिविल की टीम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

    छात्रों की रस्साकसी प्रतियोगिता में कंप्यूटर की टीम में अपना दमखम दिखाते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल की संयुक्त टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

    छात्रों के रस्साकसी के अन्य मैच में आर्किटेक्चर की टीम ने मैकेनिकल प्रोडक्शन व मैकेनिकल आर ए सी की संयुक्त टीम को हराकर सेमी फाइनल प्रवेश किया।

     छात्राओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में अन्य ब्रांच की संयुक्त टीम ने सिविल की टीम को पराजित किया।

    वॉलीबॉल के अन्य मैच में इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स की संयुक्त टीम ने आर्किटेक्चर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

    महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि यह खेल महोत्सव दिनांक 25 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान ललित कला अकादमी, कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से 45 वीं छात्र कला प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    Next Article
    प्रीति को पीएच.डी. उपाधि

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment