Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान ललित कला अकादमी, कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से 45 वीं छात्र कला प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

    1 month ago

    जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी, कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से शुक्रवार को झालाना संस्थानिक क्षेत्र में स्थित अकादमी संकुल में 45 वीं छात्र कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया तथा साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। 

     

    आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के वरिष्ठ कलाकार डॉ नाथू लाल वर्मा जी ने किया उन्होंने सभी पुरस्कृत एवं चयनित कलाकारो को बधाई दी साथ ही उन्होंने ये भी बताया की राज्य सरकार कला, साहित्य, संस्कृति बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास क्र रही हे हमें भी उनके साथ इस प्रकार कार्य करना हे जिससे राज्य की कला और कलाकारों को बढ़ावा मिले । उन्होंने कहा कि आज के इस पुरस्कार वितरण समारोह में जिन छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया है, उन्हें हार्दिक बधाई।

     

    अकादमी सचिव डॉ रजनीश हर्ष ने बताया कि जिस प्रकार अकादमी की छात्र कला प्रदर्शनी ही हे उसी प्रकार प्रदेश में उदयपुर में भी इस प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हे तो छात्र छात्रों को उसमे भी भाग लेना चाइये साथ ही उन्होंने बताय की इस बार अकादमी कला मेले की रजत जयंती राजस्थान दिवस के उपलक्ष पर 17 मार्च को आयोजित कर रही हे तो राज्य के सभी कलाकारों को इसमें बढ़ चढ़ क्र भाग लेने हेतु प्रेरित कीया डॉ हर्ष ने पूर्व के कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के सम्बोधन को पुनः सभी कलाकारों को बताय की राजस्थान सरकार द्वारा मेरा गांव मेरी धरोहर पोर्टल शुरू किया है। गाँव का व्यक्ति अपने क्षेत्र की कला धरोहर को इस पर अपलोड कर सकता है। पूरी दुनिया पर्यटन, कला संस्कृति का अनुभव करना चाहती है। आज कला और कलाकारों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। 

     

    अकादमी संकुल में आयोजित 45 वीं छात्र कला प्रदर्शनी के उद्घाटन के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह में 10 छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया ।

     

    उल्लेखनीय है कि राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर द्वारा आयोजित 45 वीं छात्र कला प्रदर्शनी इस अवसर पर कैलाश शर्मा , महावीर भारती विनय शर्मा डॉ राजेंद्र प्रसाद जगमोहन मतोड़िया सुरेंद्र सोनी सहित कला जगत की कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन गौरव शर्मा ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन से.नि. प्रदर्शनी अधिकारी श्री विनय शर्मा ने किया।

     

    राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि यह कला प्रदर्शनी 25 फरवरी 2026 से 05 मार्च 2026 तक दर्शकों के अवलोकनार्थ निशुल्क खुली रहेगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    16 करोड़ से अधिक राशि की लागत से राज्य के आगनबाड़ी केन्द्रों पर विकसित की जा रही है पेयजल सुविधाएं — निदेशक आईसीडीएस
    Next Article
    खेतान खेल महोत्सव के पहले दिन कंप्यूटर और मैकेनिकल की टीम का रहा दबदबा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment