Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    16 करोड़ से अधिक राशि की लागत से राज्य के आगनबाड़ी केन्द्रों पर विकसित की जा रही है पेयजल सुविधाएं — निदेशक आईसीडीएस

    2 months ago

    जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राज्य के आगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल सुविधा को मज़बूत किया जा रहा है। सरकार राज्य के आगनबाड़ी केन्द्रों पर 16 करोड़ से अधिक राशि की लागत से पेयजल सुविधा विकसित करने के कार्य करवा रही है।

     

    निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) वासुदेव मालावत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी 41 जिलों में चि​न्हित 9 हजार 519 आगंनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल सुविधा को विकसित करने हेतु कुल 16.18 करोड़ रु खर्च किए जाएंगे। 

     

    निदेशक आईसीडीएस ने बताया कि प्रति आंगनबाड़ी केन्द्र 17000 रुपये की लागत से दो पानी की टंकी जिनकी क्षमता 300 से 500 लीटर तक होगी, एक मोटर पंप तथा तीन नल कनेक्शन (एक रसोई नल,एक वॉश बैसिन नल तथा एक शौचालय नल कनेक्शन) किए जाएंगे जिससे आगंनबाड़ी केन्द्रो में शौचालय,रसोई और वॉश बैसिन में पानी की सुविधा उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य हेतु सभी जिला उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास को बजट आवंटित किया जा चुका है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    गुणवत्तापूर्ण शोध की आधारशिला पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में तीन दिवसीय शोध कार्यशाला का शुभारंभ
    Next Article
    राजस्थान ललित कला अकादमी, कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से 45 वीं छात्र कला प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment