Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रतियोगिताओं के रूप में मनाया विज्ञान दिवस : छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मकता

    1 month ago

    रामबाग स्थित सुबोध महिला महाविद्यालय में नोबल पुरुस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक सर सी वि रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज तिथि के अवसर पर विज्ञानं दिवस मनाया गया l इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा रंगोली , कोलाज मेकिंग और जस्ट ए मिनट (जेम) के आयोजन में लगभग 80 छात्राओं की प्रतियोगी रूप में सक्रिय भागीदारी रही l इस आयोजन के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक डॉ विजय बेनीवाल , रसायनशास्त्र विभाग राजस्थान विवि रहे जिन्होंने सिस्टमेटिक अप्प्रोच टूवार्ड इनआर्गेनिक एनालिसिस शीर्षक पर व्याख्यान देकर रसायन शास्त्र में मूलकों की पहचान को तार्किकता से सरलीकृत किया l इससे पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ स्वाति जैन ने अथिति स्वागत कर छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर, छोटे छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम कर विज्ञान एवं प्रोधोगिकी क्षेत्र में अपना योगदान देने पर बल दिया साथ ही विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान किये l कार्यक्रम के संयोजक मंडल में डॉ सुनीता गजावत , डॉ मंजु बाघमार एवं वर्षा शर्मा रहे l डॉ रचना भार्गव, डॉ शैली दीक्षित, डॉ शर्मिंला पोखरना एवं डॉ सोनम परिहार ने प्रभावी एवं सफल आयोजन में सहयोग किया l

    Click here to Read More
    Previous Article
    समापन समारोह – राजस्थान विज्ञान महोत्सव 2026
    Next Article
    Udaipur Files से राजस्थान में सियासी भूचाल! Congress & BJP नेताओं में जुबानी जंग ! | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment