Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    समापन समारोह – राजस्थान विज्ञान महोत्सव 2026

    1 month ago

    जयपुर।

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राजस्थान विज्ञान महोत्सव 2026 का भव्य समापन आज MNIT Jaipur के वीएलटीसी भवन स्थित एपीजे अब्दुल कलाम हॉल में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में विज्ञान, नवाचार एवं युवा सहभागिता का उत्साह देखने को मिला।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत “विकसित भारत 2047 मार्च” से हुई, जो नारी शक्ति की अधिकतम भागीदारी एवं विज्ञान में महिलाओं की भूमिका को समर्पित रही। यह मार्च विवेकानंद प्रतिमा, वीएलटीसी कॉम्प्लेक्स, एमएनआईटी से प्रारम्भ होकर वहीं समाप्त हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया।

     

    समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें ड्रॉइंग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, डीएनए एक्सट्रैक्शन चैलेंज, बेस्ट एग्जिबिटर अवार्ड तथा स्टार्ट-अप के लिए बेस्ट आइडिया अवार्ड शामिल रहे। डॉ.मेघेंद्र शर्मा संगठन सचिव विज्ञान भारती राजस्थान ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान भारती के दिल्ली से आए सह-संगठन सचिव प्रवीण रामदास एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में DST राजस्थान सचिव वी. सरवन कुमार (IAS) व DRDO रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन नई दिल्ली से प्रो.महेश राजपुरोहित,बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो अधीर रंजन ,राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलगुरु प्रो अल्पना कोटेचा,कोटा टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो निमित रंजन समेत कई यूनिवर्सिटी के कुलगुरू मौजूद रहे। 

     

    वक्ताओं ने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नवाचार, अनुसंधान एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विज्ञान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को विकसित भारत की मजबूत आधारशिला बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
    Next Article
    प्रतियोगिताओं के रूप में मनाया विज्ञान दिवस : छात्राओं ने दिखाई सृजनात्मकता

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment